फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Smuggler arrested with 8.39 grams of heroin

Fatehabad News: 8.39 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर काबू

Tue, 14 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 8.39 grams of heroin
रतिया। सीआईए रतिया पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव सरदारेवाला से हाकमवाला रोड की तरफ पुल पर कार्रवाई करते हुए गांव सरदारेवाला निवासी इकबाल सिंह उर्फ काला को 8.39 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। जांच प्रभारी रिछपाल ने बताया कि एएसआई रघुबीर सिंह अपनी टीम सहित अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान गांव सरदारेवाला से हाकमवाला रोड की तरफ रजबाहा पुल पर जा रहे थे तो इकबाल सिंह पुलिस वाहन को देखकर वापस मुड़ गया। संदेह के आधार पर उसे काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसकी शर्ट की जेब से एक पारदर्शी मोमी पाउच बरामद हुआ। जांच करने पर उसमें से 8.39 ग्राम हेरोइन निकली। बरामद हेरोइन को सील कर कब्जे में लेकर पुलिस ने काबू किया गए आरोपी इकबाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed