फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Smuggler arrested with 2.6 kg opium

Fatehabad News: 2.6 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 2.6 kg opium
फतेहाबाद। अपराध शाखा फतेहाबाद ने गुप्त सूचना पर एक तस्कर को काबू कर उससे 2 किलो 620 ग्राम अफीम बरामद की है। पकड़े गए तस्कर की पहचान हिसार जिले के अग्रोहा खंड के गांव नंगथला निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। आरोपी तस्कर के खिलाफ शहर थाना फतेहाबाद में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अपराध शाखा फतेहाबाद के प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पवन कुमार नशा बेचने का काम करता है, जो शनिवार को मुस्से अहली के देवेंद्र उर्फ काला को रतिया रोड बाईपास पुल के नीचे भारी मात्रा में अफीम बेचने के लिए आएगा। सूचना पर एएसआई बसंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर नियमानुसार रतिया रोड पुल के नीचे चेक किया तो अपने कंधे में बैग लटकाए हुए युवक दिखाई दिया। जिस पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पवन कुमार बताया। आरोपी की तलाशी ली तो उसके बैग से लाखों रुपये कीमत की 2 किलो 620 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी तस्कर को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed