फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Smuggler arrested with 1.4 kg hashish

Fatehabad News: 1.4 किलो चरस सहित तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 1.4 kg hashish
भूना। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद द्वारा इंचार्ज कपिल देव के नेतृत्व में सयुंक्त टीम ने गोरखपुर में 1 किलो 400 ग्राम चरस पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान संजय कुमार उर्फ संजय बानिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन

नारकोटिक्स पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद इंचार्ज कपिल देव ने टीम गठित करके नशा तस्कर को काबू करने की रणनीति बनाई। पुलिस ने सूचना के आधार पर गोरखपुर में स्कूल ड्रेस दुकान के अंदर काउंटर की तलाशी ली। हालांकि पुलिस ने पहले दुकान में नशा होने से संबंधित दुकानदार को नोटिस दिया। पुलिस टीम ने दुकान में जांच पड़ताल की तो एक पॉलिथीन में चरस बरामद हो गई। पुलिस ने उपरोक्त चरस का वजन किया तो एक किलो 400 ग्राम हुआ। दुकानदार संजय कुमार उर्फ संजय बनिया को हिरासत में लेकर पुलिस ने चरस के मुख्य सप्लायर तक पहुंचने की कार्रवाई तेज कर दी है। थाना अध्यक्ष शादी राम ने बताया कि गोरखपुर में एक युवक संजय कुमार उर्फ संजय बनिया को चरस सहित काबू किया है। चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये कीमत आंकी जा रही है। आरोपी से नशा सप्लाई से लेकर खरीदने तक की पूरी हिस्ट्री खंगाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed