फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   smuggler arrested, dodapost smuggling, women smuggler, punjab, rajsthan, police, fatehabad

पंजाब में डोडा पोस्त की तस्करी करने जा रही तीन बहनें बस स्टैंड से गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2020 06:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
smuggler arrested, dodapost smuggling, women smuggler, punjab, rajsthan, police, fatehabad
डोडा पोस्त के साथ पकड़ी गई आरोपी महिलाओं को थाने में लेकर आती पुलिस - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर पुलिस ने बस स्टैंड से राजस्थान निवासी तीन बहनों को डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों बहनें अपने बच्चों के साथ राजस्थान से पंजाब में 56 किलो डोडा पोस्त तस्करी करने के लिए जा रही थी और बस स्टैंड पर साधन का इंतजार कर रही थी। शहर पुलिस ने आरोपी महिला राजस्थान के भरतपुर निवासी बलजीत कौर, राजो देवी और सीमा के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी यादविंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह टीम को गुप्त सूचना मिली कि महिलाएं डोडा पोस्त की तस्करी करने के लिए पंजाब जा रही हैं। टीम ने महिलाओं को पकड़ने के लिए टीमें गठित की। सुबह तीन महिलाएं बस स्टैंड पर साधन का इंतजार कर रही थी। इस दौरान टीम जब वहां पहुंची तो महिलाओं ने भागने का प्रयास किया। टीम ने शक के आधार पर महिलाओं को काबू कर लिया और उनके पास से बैग बरामद किए। बैग की जांच की तो इनमें से 56 किलो डोडा पोस्त मिला। पूछताछ में महिलाओं ने खुद को बहन बताया। महिलाओं ने बताया कि वह बसें न चलने के कारण थ्री व्हीलर से यहां पहुंची थी और पंजाब जाने के लिए साधन का इंतजार कर रही थी। महिलाओं ने बताया कि वह भीलवाड़ा से डोडा पोस्त लेकर आई थी और पंजाब के मानसा में सप्लाई करना था। पहले भी पंजाब में डोडा पोस्त सप्लाई कर चुकी हैं।
विज्ञापन

छह माह का बच्चा भी मां के साथ गया जेल
तीनों महिलाएं अपने बच्चों को साथ लेकर डोडा पोस्त की तस्करी करने के लिए जा रही थीं। इनमें दो बच्चे करीब 10 साल के थे, जिन्हें पुलिस ने उनके परिवार को सुपुर्द कर दिया। लेकिन महिला सीमा के साथ करीब छह माह का बच्चा था। आरोपी सीमा को न्यायिक हिरासत भेजने के कारण छह माह का बच्चा भी साथ जेल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed