फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Small flaws did not remove, vehicles pass, commotion

छोटी खामियां निकाल नहीं की गाड़ियां पास, हंगामा

Thu, 25 Mar 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Small flaws did not remove, vehicles pass, commotion
पुलिसकर्मी की कार की पासिंग करती आरटीए सचिव शालिनी चेतल। - फोटो : Fatehabad
प्रदेश सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद आरटीए कार्यालय की सेवाओं में सुधार नहीं हो रहा है। वीरवार को पासिंग के दिन जिलेभर से आए वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो सप्ताह बाद हुई पासिंग प्रक्रिया के दौरान भी नवनियुक्त आरटीए सचिव शालिनी चेतल ने छोटी-छोटी खामियां निकालकर वाहनों को पास करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि किसी ट्रक का शीशा न होने तो किसी वाहन पर वायपर न चलने से ही आरटीए सचिव ने पासिंग फाइल पर रोक लगा दी और वाहन चालकों को अगली बार आने का फरमान सुना दिया। इससे नाराज वाहन चालकों ने सुबह कुछ देर के लिए हंगामा भी किया। चालकों ने विरोध जताते हुए कहा कि 20 दिन बाद पासिंग हो रही है। अब छोटी-छोटी कमियां निकालकर फिर से तारीख दे दी जाएगी। इससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ता है। दरअसल, फतेहाबाद में पुराने वाहनों की पासिंग के लिए केवल सप्ताह में वीरवार का दिन निर्धारित होता है। पासिंग एचएसवीपी के सेक्टर-3 में होती है। पिछले वीरवार को आरटीए सचिव छुट्टी पर थीं जबकि उससे पहले वीरवार को शिवरात्रि की छुट्टी थी। इस कारण एक साथ 800 से अधिक वाहन पासिंग के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

वाहन चालक बोले- सुबह 8 बजे आकर लाइन में लगे थे, दोपहर 12 बजे तक नहीं आई बारी
वाहन चालकों में इस बात का अधिक गुस्सा था कि अधिकारियों की लेट लतीफी की वजह से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। सुबह 8 बजे आकर लाइन में लगने के बाद भी दोपहर 12 बजे तक पासिंग नहीं हो पाई थी। 50 से अधिक तो स्कूलों की वैन आई हुई थी, जिनको चालकों को लंबी कतार में लगना पड़ा। स्थिति ऐसी रही कि सेक्टर 3 के कॉम्पलेक्स से लेकर जीटी रोड पर लघु सचिवालय तक वाहनों की लाइन लगी रही। ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिफारिश वालों की हाथोंहाथ होती रही पासिंग
वाहन चालकों ने आरोप लगाया कि पासिंग के दौरान अधिकारियों के पास पहले नंबर लगाने के लिए खूब सिफारिशें आती हैं। ऐसा ही वीरवार को भी देखने को मिला। जिनकी सिफारिश आई, उनके वाहनों की तत्काल पासिंग हो गई। अमर उजाला संवाददाता के सामने भी ऐसा मामला देखने को मिला। एक पुलिसकर्मी ने आकर आरटीए सचिव शालिनी चेतल को पहले नंबर लगाने को कहा। उन्होंने तत्काल उसकी कार के पास जाकर उसकी पासिंग कर दी जबकि पुलिसकर्मी के वाहन का फार्म तक सही से नहीं भरा हुआ था।
आधा घंटा ज्यादा लगाने पर भी सभी वाहनों की नहीं हो पाई जांच
आरटीए सचिव ने वाहनों की संख्या ज्यादा देखते हुए शाम 5 बजे ही प्रक्रिया रोकने की बजाय आधे घंटे का अतिरिक्त समय लगाया। मगर इसके बावजूद सभी वाहनों की जांच नहीं हो पाई। करीब 200 से अधिक वाहनों को बिना पासिंग के ही लौटना पड़ा। इन वाहन चालकों को अगले वीरवार आने के लिए कहा गया है।
कोट दो वीरवार को पासिंग नहीं हुई थी। इसलिए इस वीरवार सुबह जल्दी आकर लाइन में लगे थे। दोपहर 12 बजे बाद आरटीए सचिव ने जांच की तो ट्रक के अगले हिस्से में खामियां बताकर पासिंग करने से इंकार कर दिया।

योगेश कुमार, ट्रक चालक।
कोट
25 किलोमीटर से वाहन लेकर आए हैं। दोपहर 12 बजे तक तो नंबर आया नहीं है। स्कूली वाहनों की जांच के लिए अलग से सिस्टम बनाना चाहिए। हमें बच्चों को स्कूल व घर भी छोड़ना होता है। सारा दिन पासिंग में ही लग जाता है।
करनैल सिंह, स्कूल वैन चालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed