फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Slow lifting of wheat and agencies have no answer for payment

Fatehabad News: गेहूं का धीमा उठान और भुगतान का एजेंसियों के पास नहीं जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Slow lifting of wheat and agencies have no answer for payment
फतेहाबाद। जिले में गेहूं की खरीद पिछले दो सालों से इस बार ज्यादा हो रही है। मगर खरीद एजेंसियां न समय पर उठान करवा पा रही है और न ही आढ़तियों को बारदाना उपलब्ध करवाने में सफल हुई है। धीमे उठान और बारदानों की कमी के चलते मंडियों में अव्यवस्था फैल चुकी है। धीमे उठान के कारण भुगतान में भी एक सप्ताह तक का समय लग रहा है। मगर धीमे उठान और भुगतान के कारणों का खरीद एजेंसियों के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार तक कुल 65,23,410 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है, लेकिन उठान 26,88,380 क्विंटल का हो सका है। फतेहाबाद अनाज मंडी में केवल दो ही एजेंसियां हैफेड और वेयर हाउसिंग काॅरपोरेशन खरीद कर रही हैं। उठान और भुगतान की कमी के बारे में जब इन एजेंसियों से मीडिया द्वारा जवाब मांगा जाता है, तो आगे से आगे एक-दूसरे का नंबर देकर खानापूर्ति कर देते हैं। हैफेड के एक कर्मचारी राधेश्याम का तो दावा है कि उठान से पहले ही किसानों को उनकी फसल का भुगतान एजेंसी कर रही है।
विज्ञापन


जो बैग 15 अप्रैल को भरे, उनका 12 दिनों से नहीं हुआ उठान
आढ़ती रामनिवास, जगदीश और प्रेम कुमार आदि ने बताया कि फतेहाबाद की मंडी में 15 अप्रैल को गेहूं की खरीद शुरू हुई थी। जिन बैगों को खरीद के पहले दिन यानी 15 अप्रैल को भरा गया था, उन बैगों का उठान वीरवार तक 12 दिनों के बाद भी नहीं हुआ है। गेहूं की कुछ ढेरियां बारदानों की कमी के चलते पिछले एक सप्ताह से बैगो में नहीं भरी गई हैं। इसके चलते किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में गेहूं की तुलवाई के ठेकेदार कालेराम ने बताया कि उनके द्वारा भरवाए गए बैगों की तुलवाई जब तक नहीं होगी, तब तक मंडी में रखे बैगों की जिम्मेदारी उनकी ही रहेगी। इस कारण रात को मंडी में ही गेहूं की बोरियों पर सोना पड़ रहा है। पिछले आठ दिनों से मंडी में ही रातें गुजर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद का पिछले दो साल का आंकड़ा हो चुका पार
इस बार गेहूं खरीद का आंकड़ा पिछले दो साल के आंकड़े को पार कर चुका है। जिले में इस बार पिछले साल से 38, 35,030 क्विंटल ज्यादा गेहूं खरीदी जा चुकी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 61,46,560 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। इस बार अब तक 65,23,410 क्विंटल की खरीद हो चुकी है जबकि अभी कई दिन और खरीद प्रक्रिया चलेगी।


पिछले पांच साल में गेहूं खरीद का आंकड़ा
साल 2024-25 में अब तक गेहूं खरीद : 65,23,410 क्विंटल
साल 2023-24 में गेहूं की कुल खरीद : 61,46,560 क्विंटल
साल 2022-23 में गेहूं की कुल खरीद : 42,96,410 क्विंटल
साल 2021-22 में गेहूं की कुल खरीद : 69,64,610 क्विंटल
साल 2020-21 में गेहूं की कुल खरीद : 71,25,510 क्विंटल
कोट

जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद के साथ उठान में भी तेजी लाई गई है। जिले में अब तक 65,23,410 क्विंटल गेहूं की खरीद और 26,88,380 क्विंटल का गेहूं का उठान हो चुका है। खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि उठान तेजी से हो ताकि गेहूं की खरीद प्रभावित न हो और मंडियों में जाम न लगे। पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया गया है। जिले के 24,244 किसानों की फसल खरीदी जा चुकी हैं। किसानों को 396.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
-राहुल नरवाल, डीसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed