फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Slight respite from the heat at night, heat wave conditions during the day

Fatehabad News: रात को गर्मी से थोड़ी राहत, दिन में लू से हाल बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Slight respite from the heat at night, heat wave conditions during the day
फतेहाबाद में गर्मी के बीच शरीर को ढककर गुजरती युवतियां।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। झुलसा देने वाली गर्मी से रविवार को लोग काफी त्रस्त नजर आए। हालांकि रात को मौसम थोड़ा ठंडा हुआ, लेकिन इसके बाद एक बार गर्म हवाएं चलने लगी। दिन का तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। सुबह आठ बजे से सूरज की तल्खी रही। सुबह 11 बजे ही झुलसा देने वाली धूप से लोग परेशान रहे। इस दौरान फतेहाबाद का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम पारा 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वातावरण में नमी सिर्फ 11 प्रतिशत रही। लगातार बढ़ रही गर्मी से लोग घरों से दोपहर के समय कम निकल रहे हैं। वहीं बाजार में शीतल पेय पदार्थों की दुकानें सज गई हैं। जहां रोजाना लोगों की भीड़ लग रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। तीन दिन के भीतर पारे में तीन से डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है। फतेहाबाद में शनिवार रात को अनेक स्थानों पर बिजली का फाल्ट आने के कारण बिजली भी गुल होती रही। लाजपत नगर, हुडा सेक्टर सहित शहर के अनेक इलाकों में बिजली गुल होने की शिकायतें आती रही। लाजपत नगर की एक गली में पांच घंटे तक बिजली गायब रही।
विज्ञापन

निगम के पास अकेले शनिवार रात से लेकर अलसुबह तक 40 शिकायतें आईं और निगम के कर्मचारी रात भर बिजली ठीक करने में लगे रहे। हुडा सेक्टर में रात को बिजली की तार टूट गई और निगम के कर्मचारियों को इसे दुरूस्त करने में एक घंटा लगा रहा। वहीं गुरुनानक पुरा, रतिया चुंगी सहित अन्य हिस्सों में भी फ्यूज उड़ने से बिजली गुल होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
15 मई को राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क व गर्म रहने तथा दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। परंतु 16 मई रात से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना बन रही है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed