फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Skin diseases increased due to severe cold, blisters on hands and feet

Fatehabad News: कड़ाके की ठंड पड़ने से बढ़े त्वचा रोगी, हाथ, पैरों में हो रहे छाले

Fri, 19 Jan 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 19 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Skin diseases increased due to severe cold, blisters on hands and feet
फतेहाबाद। जिले में शुक्रवार सुबह भी गहरी धुंध छाई रही। दोपहर एक बजे बाद हल्की धूप निकलने से कुछ राहत मिली। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच खांसी, जुकाम, बुखार, त्वचा रोगों में बढ़ोतरी हुई है। हाथ, पैरों में सूजन, छाले, खुजली और जलन भी हो रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार इस बीमारी को चिलब्लेंस कहा जाता है। शरीर के बार-बार ठंड के संपर्क में आने से यह स्थिति होती है। नागरिक अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीत कौर के पास रोजाना 40 से से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है। इनमें से अधिकतर लोग ऐसी ही बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

नजरअंदाज न करें त्वचा का संक्रमण
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीत कौर ने बताया कि चिलब्लेंस रोग में हाथों और पैरों में सूजन, खुजली के साथ ही लाल धब्बे, फफोले आदि भी हो सकते हैं। ज्यादातर मामलों में मौसम में थोड़ी गर्मी आते ही एक से तीन सप्ताह में सूजन और फफोले ठीक भी हो जाते हैं लेकिन कई बार इनको नजरअंदाज करने से संक्रमण बढ़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि शुरुआत से ही सतर्कता बरती जाए। लोग बहुत कसे हुए कपड़े पहनते हैं या जिनकी त्वचा ठंड के संपर्क में अधिक आती है, उनको ज्यादा दिक्कत होती है। पुरुषों की तुलना में महिलाएं इस समस्या से अधिक परेशान होती हैं। जिन लोगों में रक्त संचरण सही तरीके से नहीं होता, उनमें भी इस समस्या का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये करें उपाय
नमी से सुरक्षित रखने वाले जूते पहनें।
कसावट वाले कपड़े और जूते पहनने से बचें।
परेशानी होने पर त्वचा पर मालिश न करें और न रगड़ें।
गर्म कपड़े और पूरी सुरक्षा के बिना ठंड में बाहर न निकलें।

कपड़े ढीले और अधिक पहनें। पतली परत सबसे नीचे, उसके ऊपर शर्ट या टॉप और उसके ऊपर गर्म कपड़े भी पहनें।
हाथों-पैरों, चेहरे को सूखा और गर्म रखें। हाथ बार-बार धोना भी पड़े तो उसे तुरंत सुखा कर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed