फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Six illegal water connections were disconnected in Noorkiahli

Fatehabad News: नूरकीअहली में पानी के 6 अवैध कनेक्शन काटे

Mon, 11 May 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Six illegal water connections were disconnected in Noorkiahli
गांव नूरकी अहली में सर्वे करते हुए अ​धिकारी स्त्रोत प्रशासन
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जल संरक्षण और राजस्व संग्रहण के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को खंड नागपुर के गांव नूरकीअहली में अभियान चलाया। इस पर जांच में मिले 6 अवैध कनेक्शन काटे गए। इसके साथ ही अन्य लोगों को चेतावनी दी गई कि वे अपने अवैध कनेक्शन जल्द वैध करवाएं अन्यथा उनके खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने ग्रामीणों को बताया कि पीने के पानी का दुरुपयोग करना और अवैध कनेक्शन रखना कानूनन अपराध है। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सब्जियों की सिंचाई और खाली प्लॉटों में अवैध रूप से पानी का इस्तेमाल पाया गया। टीम ने चनकोठी रोड क्षेत्र में पानी न पहुंचने की शिकायतों के मद्देनजर टीम ने घर-घर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिन घरों में पानी के नलों पर टेप नहीं लगी मिली उन्हें नोटिस जारी किए गए। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पानी का सदुपयोग करें और नलों पर टेप अवश्य लगवाएं, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके। अभियान में कनिष्ठ अभियंता दुर्गेश कुमार, बीआरसी पृथ्वी पाल, पंप ऑपरेटर इकबाल, जोगेंद्र और अनिल कुमार सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed