फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Six counters will have to be set up for pregnant women checkup

Fatehabad News: गर्भवती की जांच के लिए छह काउंटर लगाने होंगे

Thu, 09 Jan 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 09 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Six counters will have to be set up for pregnant women checkup
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चला रहा है। इसके तहत हर माह की 9, 10 और 23 तारीख को जांच शिविर लगाया जाता है। ये शिविर जिला नागरिक अस्पताल, उप नागरिक अस्पताल रतिया और टोहाना समेत सीएचसी में भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय ने गर्भवती की जांच में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं। उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान के शिविर में जांच के लिए छह काउंटर लगाने होंगे। इन काउंटर से गर्भवती को गुजरना होगा ताकि उच्च जोखिम का पता चलने पर समय रहते उपचार शुरू करके जच्चा बच्चा की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए फतेहाबाद और भूना में एक-एक केंद्र को चिह्नित किया है। इन्हें जननी सुरक्षा योजना के तहत भुगतान किया जाएगा। शिविर में पंजीकरण करवाने वाली प्रत्येक गर्भवती को गुड़ और चना मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में आने वाली गर्भवती को भी लाभ मिलेगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन संस्था का सहयोग ले सकेंगे।
डायटीशियन को बताना होगा कैसा लेना है खानपान : एनएचएम निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने पिछले दिनों नागरिक अस्पताल में निरीक्षण किया था। इस दौरान महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में गर्भवती को डायटीशियन से जानकारी न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। इस कारण डायटीशियन को शिविर समेत ओपीडी में भी गर्भवती को खानपान के बारे में बताने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed