फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Six corona infected including hospital police post employee found

Fatehabad News: अस्पताल पुलिस चौकी कर्मचारी समेत छह कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 11 Apr 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 11 Apr 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Six corona infected including hospital police post employee found
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में डिस्पेंसरी पर लगी मरीजों की भीड़।
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में बढ़ना शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में जिले में कोरोना के 6 नए केस मिले हैं। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद पुलिस कर्मचारी और चार महिलाओं समेत 6 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि एक मरीज सिरसा क्षेत्र निवासी होने के चलते आंकड़ों में पांच संक्रमित दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सभी संक्रमित होम आइसोलेट हैं। बुखार, खांसी, जुकाम का उपचार लेने के लिए नागरिक अस्पताल में आए मरीजों के कोरोना सैंपल लिए गए थे, जिसमें ये संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को कोरोना संक्रमण की दर 3.50 फीसदी रही है। फतेहाबाद के हंस कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय महिला, भट्टूकलां में 28 वर्षीय युवती, फतेहाबाद निवासी 33 वर्षीय युवती, जांडवाला सोत्तर निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग और गांव मानावाली निवासी 47 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 6 हो गई है।
विज्ञापन

फोन बंद, एक केस नहीं हुआ ट्रेस
अग्रोहा मेडिकल लैब से रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने मरीजों की ट्रेसिंग शुरू कर दी है। फतेहाबाद निवासी 33 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवती ट्रेस नहीं हुई है। अधिकारियों के मुताबिक महिला द्वारा जो मोबाइल नंबर दिया गया है वह बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश बाद भी नहीं सुधरे अस्पताल में हालात
कोरोना महामारी को लेकर मॉक ड्रिल के दौरान सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने सोमवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान अस्पताल में ओपीडी के बाहर और कैंप में मरीज बिना मास्क मिले थे। इसके अलावा गर्भवती की खून जांच के लिए अलग से काउंटर लगाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन मंगलवार को अस्पताल में मरीजों ने न मास्क लगा रखे थे और न ही गर्भवती की खून जांच के लिए अलग से काउंटर लगाया गया।

मॉकड्रिल : एंबुलेंस से संक्रमित मरीज आने पर छह मिनट में शुरू हुआ इलाज

कोरोना महामारी को लेकर मंगलवार को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद, टोहाना और रतिया में मॉकड्रिल करवाई गई। इस दौरान एंबुलेंस से लाए गए संक्रमित मरीज की जांच और ऑक्सीजन देने तक समय का स्तर जांचा गया। जो कि पांच से लेकर सात मिनट तक का रहा। वहीं कोरोना महामारी को लेकर जिले में पांच ऑक्सीजन प्लांट है। जिसमें तीन सरकारी और दो निजी अस्पतालों में है। अधिकारियों की माने तो पांचों प्लांट चल रहे हैं। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में 500 एलपीएम का प्लांट है।

नए कोविड स्टाफ को ट्रेनिंग देने के निर्देश

जिले में कोरोना महामारी को लेकर 14 अस्पताल हैं। जिसमें सात सरकारी और सात ही निजी अस्पताल हैं। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने मॉकड्रिल के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार को लेकर नए स्टाफ को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।


कोट
कोरोना के मंगलवार को 6 नए केस मिले हैं, जिसमें एक मरीज दूसरे जिले का है। जिले में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाई गई है। लोगों से भी अपील है कि वह लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं और सावधानी बरतें।

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed