फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SIT arrested accused of creating fake firm in the name of seller of chat

चाट बेचने वाले के नाम पर फर्जी फर्म बनाने के आरोपी को एसआईटी ने चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2020 09:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
SIT arrested accused of creating fake firm in the name of seller of chat
सिरसा के चाट बेचने वाले के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का कारोबार करने वाले आरोपी भट्टूकलां के अनाजमंडी निवासी अशोक कुमार को एसआईटी सिरसा ने काबू कर लिया है। आरोपी को एसआईटी ने चंडीगढ़ से काबू किया है। आरोपी के खिलाफ भट्टूकलां थाना और फतेहाबाद थाना में फर्जी बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया जा चुका है। इन मामलों की जांच एसआईटी सिरसा कर रही है। आरोप ये भी है कि जीएसटी चोरी करने के साथ आरोपी गिफ्ट कार्ड भी बेचने का काम कर रहे थे। फतेहाबाद में भी आरोपी के खिलाफ सिरसा के ऑटो चालक की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। ऑटो चालक के नाम पर हिमाचल में फर्जी फर्म बनाई गई।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक 21 जुलाई 2020 को सिरसा निवासी राजेश ने भट्टू थाना में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि वह सिरसा में चाट बेचने का काम करता था। उसके संपर्क में सिरसा निवासी ललित गोयल आया। ललित गोयल ने उसे भट्टूकलां में अशोक गोयल से मिलवाया। अशोक गोयल ने कहा कि उसका कई राज्यों में कारोबार है तेरे नाम पर भी फर्म बनाकर कारोबार शुरू कर देते हैं। इससे तुझे लोन की जरूरत होगी तो आसानी से मिल जाएगा। इसके बाद आरोपियों ने पुष्पक स्टील ट्रेडर्स के नाम से बहादुरगढ़ में फर्म बना दी। जीएसटी विभाग की हिसार और भट्टूकलां में छापेमारी हुई तो आरोपियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद उसे पता चला कि आरोपी फर्जी फर्म बनाकर टैक्स की चोरी कर रहे हैं। आरोपियों ने पेहवा में भी फर्जी फर्म बनाई थी। भट्टू पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तीन दिन पहले फतेहाबाद थाना में भी अशोक और उसके बेटा के खिलाफ ऑटो चालक के नाम पर फर्जी फर्म बनाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में भी आरोपी अशोक गोयल शामिल है।
विज्ञापन

मामले में सिरसा एसआईटी ने आरोपी को पकड़ा है। सिरसा एसआईटी ही मामले की जांच कर रही है।
- रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी भट्टूकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed