{"_id":"65ac064a5c5b07c2af07a576","slug":"sister-in-law-dies-sister-in-law-injured-due-to-truck-collision-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-11629-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्रक की टक्कर से भाभी की मौत ननद घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्रक की टक्कर से भाभी की मौत ननद घायल
विज्ञापन
टोहाना में घटना स्थल पर जांच करते थाना प्रभारी शादी राम एवं अन्य।
टोहाना। शहर के हिसार रोड स्थित बिजली घर के पास ट्रक चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। वहीं, ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने मृतका की ननद कर्मजीत के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिसार के विद्युत नगर निवासी महिला कर्मजीत नैन ने बताया कि वह कालका में पोस्ट ऑफिस में सरकारी नौकरी करती है। वह अपने मायके गांव कन्हड़ी आई हुई थी। शनिवार को उसे ड्यूटी पर जाना था तो उसकी 21 वर्षीय भाभी रितु उसे स्कूटी पर छोड़ने के लिए टोहाना बस स्टैंड आ रही थी। उसने बताया कि उसकी भाभी स्कूटी चला रही थी। जब वह सुबह 9 बजे बिजली घर के पास पहुंचे तो ट्रक चालक ने लापरवाही से उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों सड़क पर जा गिरीं। उसकी भाभी के सिर में ज्यादा चोट लगने से खून आने लगा और ट्रक चालक अपना ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर उसके परिवार से बलकार सिंह मौके पर आया जो उन्हें सरकारी अस्पताल ले आया। जहां चिकित्सक ने उसकी भाभी रितु को मृत घोषित कर दिया।
कोट
हिसार निवासी करमजीत नैन के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 व 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
शादीराम, प्रभारी, टोहाना शहर थाना