फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sirsa's agency will clean the city in 60 km area, proposal sent for work order approval

Fatehabad News: सिरसा की एजेंसी करेगी 60 किलोमीटर क्षेत्र में शहर की सफाई, वर्क ऑर्डर मंजूरी के लिए भेजा प्रस्ताव

Mon, 09 Sep 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Sep 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sirsa's agency will clean the city in 60 km area, proposal sent for work order approval
फतेहाबाद में नगर परिषद कार्यख्य में खड़ी कचरा उठान गाड़ी जिसमें छेद हो चुके है
फतेहाबाद। शहर के 60 किलोमीटर क्षेत्र में निजी एजेंसी सफाई का काम संभालेगी। नगर परिषद ने इसको लेकर टेंडर लगाया था, जो कि खोला जा चुका है। इसके लिए 6 एजेंसियों ने आवेदन किया, जिसमें से सिरसा की एजेंसी का रेट कम मिला है।
विज्ञापन

सिरसा की उक्त एजेंसी करीब 11.80 लाख रुपये प्रति माह के हिसाब से एजेंसी काम करने को तैयार है। एजेंसी सफाई के लिए कर्मचारी लगाएगी। नगर परिषद अधिकारियों की माने तो रेट कम करवाने की औपचारिकता पूरी करने के साथ मंजूरी के लिए निदेशालय को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलते ही वर्क ऑर्डर जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने इसको लेकर डेढ़ माह पहले भी टेंडर लगाया था लेकिन एजेंसी का रेट करीब साढ़े 8 लाख रुपये था। एजेंसी ने जो सफाई का प्लान दिया था, उससे अधिकारी संतुष्ट नहीं थे और टेंडर रद कर दिया गया था। नगर परिषद का ये प्रोजेक्ट करीब डेढ़ साल पुराना है, लेकिन सिरे नहीं चढ़ पाया। नगर परिषद द्वारा इसको लेकर लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता हटने के बाद टेंडर लगाया था, जो कि सिरे नहीं चढ़ पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी कॉलोनियों को होगा फायदा
नगर परिषद के पास कर्मचारियों की कमी है। ये ही कारण है कि शहर की सीमा में शामिल होने के करीब ढाई साल बाद भी कॉलोनियों में सफाई शुरू नहीं हो पाई है। इसी के चलते नगर परिषद द्वारा नया प्लान तैयार किया गया। जिसमें 60 किलोमीटर का एरिया शामिल किया गया और यहां पर एजेंसी से सफाई करवाने का फैसला लिया। इस क्षेत्र में सफाई की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी। इससे शहर के हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर, आदर्श नगर, मिनी बाइपास, हिसार-सिरसा रोड को फायदा होगा।
ये है नगर परिषद के पास कर्मचारियों की स्थिति
नगर परिषद वार्ड - 27
जनसंख्या - 92 हजार
प्रॉपर्टी - 30 हजार
स्थायी कर्मचारी 34
पालिका रोल पर कर्मचारी - 116
रोजाना शहर से निकल रहा कचरा - 30 से 35 टन
-
पार्कों और शौचालय सफाई के लिए रखे जा चुके कर्मचारी
शहर के पार्कों और शौचालयों की सफाई के लिए नगर परिषद 35 कर्मचारी दो माह के लिए रख चुका है। पार्कों की सफाई के लिए 20 और शौचालयों की सफाई के लिए 15 कर्मचारी रखे जा चुके हैं। पार्कों की सफाई का जिम्मा संस्थाओं को दिया गया था लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया। शौचालयों की सफाई का काम स्वयं सहायता समूह को देने की योजना चल रही है हालांकि ये अभी तक सिरे नहीं चढ़ी है।

-
शहर के कुछ क्षेत्र में सफाई नहीं हो रही है। इसको लेकर प्रपोजल बनाकर टेंडर लगाया गया था। जल्द इसे सिरे चढ़ा दिया जाएगा। वर्क ऑर्डर की मंजूरी के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
- संजय बिश्नोई, जिला नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed