फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sirsa's two cousins ??injured after being hit by a train

रेलगाड़ी की चपेट में आने से सिरसा के दो चचेरे भाई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sirsa's two cousins ??injured after being hit by a train
भट्टू कलां। गांव मेहूवाला व भट्टू कलां के बीच बठिंडा से चलकर रेवाड़ी को जाने वाली पैसेंजर गाड़ी की चपेट में आने से शनिवार रात दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को ट्रेन में भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर लाया गया। जहां से उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टू कलां पहुंचाया। जहां से उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे बठिंडा से चलकर रेवाड़ी को जाने वाली ट्रेन मेहूवाला से भट्टू कलां के बीच पहुंची तो दो युवक फतेहाबाद ब्रांच नहर पुल के पास इस ट्रेन की चपेट में आ गए। जहां पर रेलवे लाइन के पास एक मोटरसाइकिल भी खड़ा था। ट्रेन के ड्राइवर ने दोनों युवकों को पटरियों के बीच लेटा देखकर तुरंत ट्रेन को रोका। इन दोनों घायल युवकों को ट्रेन में ही भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से उन्हें भट्टूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि नशे में दोनों युवक भट्टूकलां के ओवरब्रिज के पास से रेलवे लाइन के साथ-साथ मोटरसाइकिल पर मेहूवाला की ओर गए। जब आगे मोटरसाइकिल नहीं चला तो युवक मोटरसाइकिल खड़ा करके रेलवे लाइन के बीच लेट गए। रेलवे पुलिस आदमपुर के एएसआई जगदीश ने बताया कि युवकों की पहचान सिरसा जिले के गांव हंजीरा निवासी मुकेश व सोहनलाल के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई हैं, दोनों का अग्रोहा मेडिकल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed