{"_id":"681cefb525e968705d0cd1b7","slug":"silver-anklet-recovered-from-an-elderly-woman-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-133516-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बुजुर्ग महिला से बरामद हुई चांदी की पाजेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बुजुर्ग महिला से बरामद हुई चांदी की पाजेब
विज्ञापन
भूना। गांव नहला में 30 दिसंबर की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक वृद्ध महिला को पूछताछ में शामिल किया। महिला के पास से चांदी की पाजेब की जोड़ी बरामद हुई। जांच के बाद पुलिस ने महिला को जमानत पर छोड़ दिया।
थानाध्यक्ष सुरेंद्रा ने बताया कि 15 जनवरी को नहला गांव की सुदेश देवी ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को वह अपने मायके गई थी। 15 जनवरी को लौटने पर घर का मेन गेट टूटा मिला। अंदर संदूक का ताला भी टूटा हुआ था। संदूक से लाइसेंसी पिस्तौल, दस जिंदा कारतूस, सोने-चांदी के गहने और बीस हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में आरोपी मोमिन उर्फ मोमी और रमेश उर्फ नन्हा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब आरोपी महिला चंद्रो देवी से पूछताछ में चांदी की पाजेब की जोड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।