फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   silant rally today on gandhi's 150th birth anniversary

गांधी जी 150 की जयंती पर मूक रैली आज

Tue, 01 Oct 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
silant rally today on gandhi's 150th birth anniversary
प्रवीन काशी का ट्रीटमेंट करते डॉक्टर। - फोटो : Fatehabad
शुगर न्यूनतम स्तर 20 होने के बाद भी काशी का मनोबल कम नहीं हो रहा है वह अनशन को आखिरी सांस तक जारी करने की जिद्द कर रहे हैं। सिरसा संसदीय क्षेत्र को चिट्टे और केमिकल वाले नशे से मुक्त करवाने के लिए विशेष जोन बनाने की मांग को लेकर 27 दिनों से अनशनरत प्रवीन काशी की हालत सोमवार को बहुत नाजुक हो गई थी, जब शुगर लेवल 20 पर पहुंच गया। मौके पर जांच के लिए सिविल अस्पताल से आये डिप्टी सीएमओ हनुमान और डॉक्टर अजय चुघ ने कोमा, पैरलसिस और लकवा की संभावना के मद्देनजर काशी को तुरंत एंबुलेंस से सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में दाखिल कराया। साझा प्रयास समिति ने तुरंत अनीता क्रांति के नेतृत्व मे आपातकालीन बैठक की। जिसमें सभी सदस्यों ने काशी से अनशन स्थगित करने का आग्रह किया। वरिष्ठ सदस्य और सर्व हरियाणा कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष पूनम रती ने कहा कि स्वस्थ होकर पुन: संघर्ष करें। सह संयोजक इंद्रा ढिंगसरा और सरोज सुथार ने भी अनशन की जिद छोड़ने की अपील की। आनंद वीर और कृष्णा पूनिया भी अस्पताल में काशी का कुशलक्षेम लेने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंच कर काशी से अनशन की जिद छोड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता खत्म होने पर दोबारा संघर्ष शुरू करें। काशी ने अनशन स्थगित करने के साझा प्रयास समिति के अनुरोध को अस्वीकार किया।
विज्ञापन

इस तरह लगातार बिगड़ रहा काशी का स्वास्थ्य
उन्होंने कहा कि मेरी जिद हजारों युवाओं की जान बचाने के लिए है। सरकार अगर हमें नहीं सुन रही तो उनकी जिद बुरी है। सारी बातें अच्छे और बुरे जिद के ईर्दगिर्द हैं। उन्होंने कहा कि मेरा संघर्ष आखिरी सांस तक जारी रहेगा। सिविल अस्पताल में काशी को डाक्टरों की देखरेख में रखा गया है लेकिन अभी स्थिति में सुधार नहीं। आई वी ड्रिप के माध्यम से शुगर स्थिर रखी जा रही लेकिन ड्रिप हटाते ही शुगर नीचे चली जाती है। वजन ब्लड, प्रेशर घट रहा है और किटोन अभी खतरनाक पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed