फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shrimad Bhagwat Katha started with Kalash Yatra

Fatehabad News: श्रीराधाकृष्ण आश्रम में कलश यात्रा से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

Wed, 21 Aug 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 21 Aug 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha started with Kalash Yatra
अरोड़ा काॅलोनी रतिया स्थित श्री राधा कृष्ण सेवा आश्रम में कलशयात्रा निकालतीं महिलाएं।
रतिया। अरोड़ा काॅलोनी स्थित श्रीराधाकृष्ण सेवा आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ आश्रम के संचालक स्वामी श्याम सुंदर दास महाराज के सानिध्य में हुआ।
विज्ञापन

आश्रम के प्रवक्ता धर्मेंद्र गोस्वामी ने बताया कि इस उत्सव में वृंदावन से स्वामी मधुर किशोर दास कथा सुनाएंगे। 26 अगस्त को कथा संपन्न होगी। 27 अगस्त को नंद उत्सव मनाया जाएगा। इसमें शानदार झांकियां निकाली जाएगी। भजन कीर्तन होगा। भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। कथा से पूर्व कलश यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आश्रम संचालक स्वामी श्यामसुंदर दास महाराज ने समिति का भी गठन किया है।
विज्ञापन



भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु
भट्टू कलां। गांव ढाबी खुर्द व रूपाणा जाटान की गोशाला में जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायक कलाकार समधन गोस्वामी व अजय शर्मा ने भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान भूपेंद्र शर्मा ने हवन में मंत्रोच्चार किया। श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रह्लाद सिंह गिलाखेड़ा, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, समाजसेवी विनोद तायल, कांग्रेस नेत्री कृष्णा पूनियां, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेद फूलां, जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुभाष खिचड़, मार्केटिंग सोसायटी के चेयरमैन राकेश भांभू, डॉ. सुरेंद्र सिवाच, कमल बिसला, सरपंच चंद्रमोहन पोटलिया, अनिल ज्याणी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अतिथियों ने कहा कि सनातन धर्म में गाय को बहुत ही पवित्र और पूजा योग्य माना जाता है। गाय माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। जो इंसान गो सेवा करता है, उसके जीवन की एक-एक करके सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस दौरान गोशाला प्रधान विजय सिद्धू, सरपंच प्रतिनिधि सुखदेव शर्मा, सरपंच बलवंत जाखड़, बलजीत बैनीवाल, सुभाष सिद्धु, भीमसिंह, अनिल सिद्धु, राकेश लोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed