फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Showing the mistreatment of fear of blackmail case

दुराचार के केस का डर दिखाकर की ब्लैकमेलिंग

Mon, 16 Jun 2014 11:33 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 16 Jun 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
Showing the mistreatment of fear of blackmail case

दुराचार के केस का डर दिखाकर एक व्यक्ति को ब्लैकमेल करने के आरोप में दो महिलाओं और एक सरपंच समेत चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों के पास से ब्लैकमेल करके ली गई एक लाख रुपये की राशि भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई है। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नहर कॉलोनी निवासी सीमा ने 12 जून को पंजाब के गांव रियोंद कलां निवासी मलकीत सिंह को घर बुलाया था। उसने कहा था कि वह अपनी बहन की शादी कराना चाहती है। अपनी शिकायत में मलकीत ने बताया कि वह 13 जून को सीमा के घर आ गया। यहां पर एक और महिला श्रवण कौर भी मौजूद थी। मलकीत का आरोप है कि उन्होंने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर श्रवण कौर के साथ अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद गांव जगान का सरपंच मंगल सिंह और श्रवण सिंह निवासी ढाणी टाली वाली भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


 उन्होंने उसे कहा कि तूने श्रवण कौर के साथ दुराचार किया है। अब उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराएंगे। अगर केस से बचना है तो पांच लाख रुपये दे दे। मलकीत ने बताया कि वह इतना डर गया था कि तुरंत रुपयों का इंतजाम कर एक लाख रुपये उन्हें दे दिए। कुछ ही देर बाद में उनका दोबारा फोन आया कि बाकी पैसे और दे के जाओ। इस पर उसने फतेहाबाद पुलिस को मामले की सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से किया काबू
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपियों को पकड़ने का प्लान तैयार किया। प्लान के मुताबिक सीमा को होटल सागर में बुलाया गया। यहां पर जैसे ही मलकीत ने श्रवण को पैसे दिए, पुलिस ने उसेे दबोच लिया। इस सारे मामले की वीडियोग्राफी भी कराई गई ताकि बाद में कोई मुकर न सके। बाद में, पुलिस ने श्रवण कौर को भी गिरफ्तार कर लिया। श्रवण कौर के बारे में पता चला है कि वह हिसार जिला के पीरावाली की रहने वाली है।


 काफी समय से अपने पति से अलग होकर फतेहाबाद की नहर कॉलोनी में रह रही थी। पुलिस ने सीमा, श्रवण कौर, मंगल सिंह और श्रवण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी श्रवण और श्रवण कौर को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed