फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Showing strength in hockey, two players won medals

Fatehabad News: हॉकी में दिखा रहे हैं दमखम, दो खिलाडि़यों ने जीते पदक

Mon, 17 Feb 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Showing strength in hockey, two players won medals
रूमि लुधियाना में आयोजित हॉकी खेल प्रतियोगिता में गोल करने का प्रयास करती गांव बैजलपुर की बेटी
फतेहाबाद। राजस्थान की गुलनार हॉस्टल की हॉकी टीम से खेल रही गांव बैजलपुर की अंशुल ने लुधियाना के गांव रूमी में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। राजस्थान की टीम फाइनल में बठिंडा की टीम से हार गई। यह मुकाबला 13 फरवरी को खेला गया था।
विज्ञापन

वहीं खिलाड़ी 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी संदीप ने दिल्ली में आयोजित हॉकी खेल में दिल्ली टीम की ओर से खेलते हुए फाइनल मुकाबला जीता है। दिल्ली की टीम ने पठानकोट की टीम को 2-1 से हराया। यह मुकाबला 16 फरवरी को दिल्ली में ही खेला गया था।
विज्ञापन

बता दें कि गांव बैजलपुर के युवाओं की हॉकी खेल में रूचि लगातार बढ़ रही है। गांव से करीब 80 युवा हर रोज सुबह और शाम मैदान में पहुंचकर अभ्यास कर रहे हैं। अंशुल के पिता एक किसान जो कि गांव में ही ठेके पर जमीन लेकर अपना गुजारा कर रहे हैं। वहीं संदीप के पिता एक किसान थे। जिनकी मृत्यु हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी वह गांव के युवाओं के लिए मिसाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से करीब 35 युवा खेलों को अपनाकर सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं। गांव के युवाओं में इस मेहनत को देखते प्रदेश सरकार के जिले का एक मात्र हॉकी खेल स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया गया है। इसका निर्माण जारी है।

गांव में युवाओं का हॉकी खेल प्रति काफी रूझान। हॉकी खेल के माध्यम से गांव के 35 के करीब युवाओं को सरकारी नौकरी मिल सकी है। ऐसे में गांवों से दो युवाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जिससे गांव के युवाओं में काफी खुशी है।

-रणबीर सिंह, राणा, हॉकी प्रशिक्षक, गांव बैजलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed