फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Showers in Fatehabad, Cold wave subsides, Crops will benefit

फतेहाबाद में पड़ी फुहारें: शीतलहर का प्रकोप हुआ कम; फसलों को होगा फायदा, किसानों के चेहरे पर रौनक

Mon, 08 Jan 2024 11:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 08 Jan 2024 11:45 AM IST
सार

बारिश गेहूं व सरसों के लिए फायदेमंद बताई गई है। एक तरह से यह गेहूं व सरसाें के लिए नाइट्रोजन का कार्य करेगी। गांव अयाल्की निवासी किसान दिलबाग सिंह, रजाबाद के खुशवंत सिंह, बोसवाल के राजेराम ने बताया कि बाढ़ के बाद हमने देरी से गेहूं की फसल की बिजाई की थी।

विज्ञापन
Showers in Fatehabad, Cold wave subsides, Crops will benefit
फतेहाबाद का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद में रविवार देर रात व सुबह मौसम में बदलाव आया है। देर रात व सुबह हल्की फुहारें चली। हल्की बौछारें पड़ने से गेहूं व सरसों की फसल को फायदा होगा। मौसम विभाग के अनुसार, 10 जनवरी तक बादलवाही व बूंदाबांदी जारी रहेगी। फुहारों के बाद शीतलहर का प्रभाव कम हुआ है। फतेहाबाद में दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं रात का तापमान 7 डिग्री रहा। 

विज्ञापन


गेहूं व सरसों के लिए फायदेमंद
यह बारिश गेहूं व सरसों के लिए फायदेमंद बताई गई है। एक तरह से यह गेहूं व सरसाें के लिए नाइट्रोजन का कार्य करेगी। गांव अयाल्की निवासी किसान दिलबाग सिंह, रजाबाद के खुशवंत सिंह, बोसवाल के राजेराम ने बताया कि बाढ़ के बाद हमने देरी से गेहूं की फसल की बिजाई की थी। फिलहाल मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद बना हुआ है और इससे सरसों व गेहूं दोनों को ही फायदा होगा।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
रविवार रात व सुबह पड़ी हल्की फुहारों से गेहूं व सरसों की फसल को फायदा होगा। गेहूं की फसल को इससे अधिक फायदा होगा। आगे दो दिन भी बूंदाबांदी होने के आसार हैं जिससे गेहूं व सरसों की फसल को फायदा होगा। -डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक कृषि विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed