फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shower of dust, smoke hits the breath

Fatehabad News: धूल पर बौछार, धुएं का सांसों पर प्रहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Shower of dust, smoke hits the breath
फतेहाबाद के हिसार रोड पर पानी का छिड़काव करते दमकल विभाग के कर्मचारी।
फतेहाबाद। जिले में लगातार जल रही पराली के धुएं का सांसों पर प्रहार लगातार जारी है। शनिवार को एक्यूआई का औसत स्तर 466 रहा जो अधिकतम 480 तक पहुंच गया। हालांकि पेड़ों पर पानी का बौछार करवाने से धूल से थोड़ी राहत मिली है। धुआं और धूल मिश्रित माहौल से सांस लेने में तकलीफ जैसी शिकायतें आने लगी हैं तो वहीं आंखों में जलन और पानी बहने से भी लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले में 14 स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। दमकल विभाग ने शुक्रवार रात व शनिवार रात को शहर के चारों ओर पानी का छिड़काव किया, ताकि धुएं का असर कम हो सके। फतेहाबाद में पिछले चार दिनों से एक्यूआई का स्तर 400 के पार चल रहा है। शनिवार सुबह तो हालात ऐसे थे कि सड़कों पर धुआं की धुआं दिखाई दे रहा था। गांवों व शहरों में धुएं का गुब्बार था और लोगों को आंखों में जलन, गले में खरास की समस्या आई। लगातार बढ़ते धुएं के चलते अब लोगों ने मास्क लगाना भी शुरू कर दिया है। शनिवार को फतेहाबाद में 14 स्थानों पर आग लगने की लोकेशन भेजी है।
विज्ञापन

यह लोकेशन टोहाना, रतिया, फतेहाबाद व भूना से आई है। जिले में अब तक कुल 260 स्थानों पर आग लगाने के मामले आ चुके हैं। वहीं जिले की सीमा के साथ लगते पंजाब में लगातार पराली जल रही है और धुआं जिले की ओर आ रहा है। शनिवार को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए 490 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे धुएं को देखते हुए शुक्रवार को ही उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने नगर परिषद को शहर के चारों कोनों में पानी के छिड़काव के आदेश दिए थे। जिसके बाद शुक्रवार रात को दमकल विभाग ने फतेहाबाद के जीटी रोड, सिरसा रोड, रतिया रोड व भट्टू रोड पर पेड़ों व सड़क पर पानी का छिड़काव किया। शनिवार रात को भी दमकल विभाग ने पानी का छिड़काव किया है।

शनिवार को रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंचा एक्यूआई
फतेहाबाद में शनिवार को एक्यूआई रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंच गया। एक्यूआई जहां शुक्रवार को 440 था, वहीं शनिवार को इससे अधिकतम स्तर 480 तक पहुंच गया। कृषि विभाग ने अब तक 138 किसानों को पराली जलाने के मामले में तीन लाख 52 हजार 500 रुपये जुर्माना किया गया है।


उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने पुलिस विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग तथा पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य संबंधित विभागों को जरूरी दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिला में हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाने अति अनिवार्य है। इसके साथ ही उपायुक्त ने आमजन मानस से भी आग्रह किया है कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर डॉक्टरों से उचित परामर्श लें।



कोट
जिले के नागरिक बढ़ते धुएं को देखते हुए मास्क लगाएं। अग्निशमन विभाग को शहर के रेतीली व कच्चे क्षेत्रों में पानी का छिड़काव करने का आदेश दिया गया है। वहीं, पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को जिले में इंडस्ट्रियल एरिया व अन्य क्षेत्र में चल रही फैक्टरियों का निरीक्षण करके संचालकों को वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए जागरूक करने को कहा गया है।
अजय सिंह तोमर, उपायुक्त, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed