फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Showed mettle in district-level sports at Banawali and Dhingsara

Fatehabad News: बनावली और ढिंगसरा में जिलास्तरीय खेलों में दिखाया दमखम

Mon, 27 Jul 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Showed mettle in district-level sports at Banawali and Dhingsara
फतेहाबाद। गांव ढि़गसरा में आयोजित हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान विजेता के टीम के साथ अ​ध
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के बनावली और ढिंगसरा गांव में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह और दमखम का प्रदर्शन किया। खो-खो, कबड्डी और फुटबॉल मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

गांव बनावली में आयोजित खो-खो अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुकाबले में टोहाना की टीम ने फतेहाबाद को 8 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 वर्ग में भी टोहाना ने भट्टू कलां को 3 अंकों से शिकस्त देकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

कबड्डी अंडर-19 वर्ग में फतेहाबाद की टीम ने टोहाना को 27-17 के स्कोर से हराया। वहीं अंडर-17 वर्ग में फतेहाबाद ने टोहाना को 33-11 के अंतर से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। गांव ढिंगसरा में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में भट्टू ने भूना को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में फतेहाबाद ने रतिया को 4-0 से मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अंडर-17 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में फतेहाबाद ने भूना को 3-1 से हराया। दूसरे मुकाबले में रतिया और भट्टू के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। पेनल्टी शूटआउट में रतिया ने 7-6 से जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान बनाया।

प्रतियोगिता के दौरान गांव ढिंगसरा के सरपंच सुभाष चंद्र, सह जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) अनूप कुमार, नेकी राम, अमित नेहरा, अमित गोदारा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिंगसरा के प्राचार्य रमेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed