फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Showed honesty by returning purse full of money

Fatehabad News: रुपयों से भरा पर्स लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

Mon, 09 Dec 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Showed honesty by returning purse full of money
गुलशन भाटिया का पर्स लौटाने पर धन्यवाद करते नगर परिषद टीम, साथ में डॉ. दीपांश भाटिया।
टोहाना। शहर के मेडिकल एन्क्लेव स्थित भाटिया नर्सिंग होम में कार्यरत गुलशन भाटिया ने नगर परिषद में कार्यरत कर्मी पुष्पा मेहता का रुपयों से भरा पर्स लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है।
विज्ञापन

पुष्पा मेहता सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारियों ने भाटिया नर्सिंग होम जाकर गुलशन का आभार जताया तथा अन्य लोगों को भी ईमानदारी के लिए प्रेरित किया। पुष्पा मेहता ने बताया कि 6 दिसंबर को कार्यालय का काम निपटाने के बाद वह घर जा रही थी तो उसका पर्स गिर गया था। पर्स में तीस हजार रुपये, एक मोबाइल फोन व जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन

जब पुष्पा ने घर जाकर देखा तो पर्स नहीं मिला। इसके बाद पुष्पा ने अपने पर्स में रखे मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो गुलशन ने उठाकर पर्स उसके पास होने की बात कही। इसके बाद वे वहां पहुंचे तो गुलशन ने उनको पर्स लौटा दिया। डाॅ. दीपांश भाटिया ने बताया कि गुलशन ने ईमानदारी का परिचय दिया है। हर व्यक्ति को ईमानदारी दिखानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed