फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shortcomings found at E-Disha Kendra during inspection

Fatehabad News: निरीक्षण में ई-दिशा केंद्र में मिली खामियां

Mon, 27 Jul 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shortcomings found at E-Disha Kendra during inspection
फतेहाबाद। लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केन्द्र का निरीक्षण करते हुए एसडीएम राजेश कुमार। प्रशासन - फोटो : Archive
फतेहाबाद। लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र में अव्यवस्थाओं पर एसडीएम राजेश कुमार ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दिए। सोमवार को निरीक्षण के दौरान कई एसी खराब मिले, सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली और परिसर में कबाड़ पड़ा मिला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र में आने वाले प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है।एसडीएम ने गर्मी और उमस भरे मौसम को देखते हुए केंद्र में लगे सभी एयर कंडीशनर की जांच की। इस दौरान कुछ एसी खराब पाए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन्हें तुरंत ठीक करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ई-दिशा केंद्र में लगे वाटर कूलरों का भी निरीक्षण किया और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी वाटर कूलरों की नियमित सर्विस करवाने तथा उनकी कार्यक्षमता पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए ताकि नागरिकों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने परिसर, प्रतीक्षालय, कार्यालय कक्षों और अन्य स्थानों की सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। एसडीएम ने केंद्र परिसर में पड़े अनुपयोगी सामान और कबाड़ को भी देखा।

उन्होंने अधिकारियों को ऐसे सामान को नियमानुसार कंडम घोषित कर शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि ई-दिशा केंद्र में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इससे पहले उपायुक्त डॉ. विवेक भारती भी ई-दिशा केंद्र का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed