{"_id":"67aa3cbc5b38faa33201563d","slug":"shopkeepers-stopped-the-road-demolition-work-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-129165-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दुकानदारों ने रुकवाया सड़क तोड़ने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दुकानदारों ने रुकवाया सड़क तोड़ने का काम
Mon, 10 Feb 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
रोड को तोड़ती जेसीबी मशीन।
फतेहाबाद। शहर से गांव बीघड़ की ओर जाने वाली मुख्य सड़क की मरम्मत कार्य के लिए सोमवार को लोक निर्माण विभाग ने पूरी सड़क को तोड़ना शुरू कर दिया। इस पर दुकानदारों व पार्षद मोहन लाल नारंग ने विरोध किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के एसडीओ के पहुंचने पर विरोध किया तो काम रुकवा दिया गया।
सोमवार को पूरी सड़क को तोड़ता देख दुकानदारों ने पार्षद सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फोन करना शुरू कर दिए। अधिकारियों ने दुकानदारों को फोन पर बताया कि सड़क का जो हिस्सा खराब है, उसे तोड़ कर दोबारा बनाया जाएगा। इसलिए सड़क को तोड़ा जा रहा है। लेकिन ठेकेदार के द्वारा पूरी सड़क को तोड़ा जा रहा था, जिसका दुकानदारों व पार्षद मोहन लाल नांरग ने विरोध किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के एसडीओ गजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे तो पार्षद व दुकानदारों ने काम को रोकने के लिए कहा। इसके बाद काम को रोक दिया गया।
पार्षद मोहन लाल नारंग व दुकानदार किशन, रोहित, सक्षम, विनोद आदि ने बताया कि विभाग के द्वारा जिस सड़क को तोड़ा जा रहा है, वह बिल्कुल ठीक हालात है। हालांकि कुछ जगह गड्ढे हो चुके हैं। लेकिन विभाग के अधिकारी मरम्मत करने के बजाय पूरी सड़क को तोड़ रहे हैं। जो गलत है। इसलिए इस काम को बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
अधिकारी बोले- सिर्फ खराब हुए टुकड़े को तोड़कर बनाया जाएगा
काम निरीक्षण करने पहुंचे लोक निर्माण विभाग के एसडीओ गजेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 12 साल पहले सड़क का निर्माण हुआ था। इस दौरान सड़क की ऊपरी परत से सीमेंट की परत खत्म हो जाती है, इस कारण पैदल चलने वालों व वाहन चालकों को चलने में काफी दिक्कत आती है, इसलिए पूरी सड़क में जहां भी सड़क का टुकड़ा खराब है उसे तोड़ा जा रहा है। करीब एक हफ्ते के अंदर बना दिया जाएगा।
-- -- -- -- --
पूरी सड़क में से 90 प्रतिशत सड़क सही पड़ी है, अधिकारी जनता का पैसा खराब करने में लगे हुए हैं। अधिकारियों से जब बात हुई तब उन्होंने बताया कि सिर्फ खराब हुए टुकड़े को तोड़ा जा रहा है लेकिन जब मौके पर देखा तो कई मीटर लंबे टुकड़े को तोड़ा जा रहा था जिसे रुकवा दिया गया है।
- मोहन लाल नारंग, नगर परिषद पार्षद।
-- -- -- -- -
मैं निजी स्कूल में चालक के पद पर तैनात हूं और रोजाना इसी सड़क पर स्कूल वैन में बच्चों को लेकर जाता हूं। सड़क पूरी तरह से ठीक है लेकिन पता नहीं, अधिकारी इस सड़क को क्यों तोड़ रहे हैं। सड़क को बिना वजह तोड़ा जा रहा है।
- राजेंद्र, स्कूल बस चालक।
-- -- --
बीघड़ रोड की हालत सही है लेकिन अधिकारी इसे तोड़ रहे हैं। जहां जरूरत है वहां पर निर्माण होना चाहिए।
-बनारसी दास मोंगा, स्थानीय निवासी