{"_id":"68d43295fbb68f96160fc019","slug":"shopkeepers-should-not-be-harassed-during-the-festive-season-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-140910-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पात्रों तक पहुंचाएं सरकार की योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पात्रों तक पहुंचाएं सरकार की योजनाओं का लाभ
Wed, 24 Sep 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
पटवार भवन का निरीक्षण करते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह। स्रोत : पीआरओ
रतिया। एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने बुधवार को रतिया लघु सचिवालय में स्थित विभिन्न कार्यालयों, ई-दिशा केंद्र और पटवार भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने व समय पर आकर आमजन के कार्यों को प्राथमिकता से निपटाना सुनिश्चित करें। पात्रों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर और शौचालयों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएं। एसडीएम ने फाइलों और रिकॉर्ड के रखरखाव की स्थिति को देखा और अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी रिकॉर्ड को पूरी तरह से व्यवस्थित और अद्यतन रखा जाए। उन्होंने सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर राजस्व विभाग अधिकारी मौजूद रहे।