फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shopkeepers are flouting the restrictions and polythene is being used openly.

Fatehabad News: दुकानदार प्रतिबंधों का उड़ा रहे मखाैल खुलेआम इस्तेमाल हो रही पाॅलिथीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers are flouting the restrictions and polythene is being used openly.
फतेहाबाद के पुरानी सब्जी मंडी में बरामद पॉली​थिन
फतेहाबाद। सोमवार को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और नगर परिषद प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से फील्ड में उतरी। टीम ने पुरानी सब्जी मंडी में पॉलिथीन बेचने वाले चार दुकानदारों के 13500 रुपये के चालान काटे और 15 किलोग्राम पॉलीथिन बरामद किया।
विज्ञापन


संयुक्त टीम ने जब पुरानी सब्जी मंडी में होलसेल दुकानदारों पर छापेमार कार्रवाई की तो दुकानदार बिफर गए और अधिकारियों के साथ बहसबाजी शुरू कर दी। अधिकारियों ने कहा कि वह 120 माइक्रोन से कम का पॉलीथिन नहीं बेच सकते हैं और सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से पाबंदी लगी हुई है। इस पर दुकानदारों ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है और न ही बताया गया है। बेवजह तंग किया जा रहा है। दुकानदारों द्वारा बहस शुरू करने के बाद टीम चार दुकानों के चालान करके वापस लौट आई। कार्रवाई के दौरान प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के वैज्ञानिक दीपक कुमार, स्वच्छ भारत मिशन के सिटी टीम इंचार्ज कुमार सौरभ, एसआई राहुल और महेश मौजूद रहे।
विज्ञापन


-

पांच शहरों में निकल रहा रोज छह टन तक पॉलिथीन

जिले के शहर फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, भूना व जाखल से प्रतिदिन 80 टन कूड़ा निकल रहा है। इनमें से छह टन पॉलिथीन होता है। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक का शादी समारोह, पार्टी व अन्य कार्यक्रमों में धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

शहर के सब्जी मंडी में हर दिन बिक रहा पॉलिथीन

शहर की पुरानी सब्जी मंडी में होलसेल दुकानें हैं। यहां से लिफाफे व सिंगल यूज प्लास्टिक से जुड़ा सामान सप्लाई होता है। इसके अलावा हिसार रोड स्थित सब्जी मंडी में भी पॉलिथीन का ही इस्तेमाल होता है।

-

पॉलिथीन बेचने वालों पर ये है जुर्माने का प्रावधान

-100 ग्राम तक 500 रुपये



-500 ग्राम तक 1500 रुपये

-एक किलो तक 3000 रुपये

-पांच किलो तक 10,000 रुपये

-10 किलो तक 20,000 रुपये

-10 किलो से ऊपर 25,000 रुपये

- -

दुकानदारों को समय-समय पर जागरूक भी किया जाता है और नोटिफिकेशन के बारे में बताया जाता है। सोमवार को कुछ दुकानदार बहस कर रहे थे लेकिन उन्हें सरकार के नोटिफिकेशन के बारे में बता दिया गया है।


- राहुल कुमार, एसआई, नगर परिषद

-

नगर परिषद की टीम के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कुछ दुकानों पर पॉलिथीन बरामद हुआ है। इसको लेकर चालान काटे गए हैं। कुछ दुकानदारों द्वारा मुद्दा उठाया गया कि उन्हें जानकारी नहीं है, ऐसा कुछ नहीं है। कार्रवाई से बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं। नगर परिषद के साथ मिलकर संयुक्त अभियान जारी रहेगा।

- दीपक कुमार, वैज्ञानिक, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article