फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shopkeepers and drivers were troubled by the mud on the road

Fatehabad News: सड़क पर जमी मिट्टी से दुकानदार और वाहन चालक हुए परेशान

Sun, 19 Jan 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 19 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers and drivers were troubled by the mud on the road
रतिया रोड के ऊपर जमी हुई मिट्टी : संवाद
रतिया। फतेहाबाद रोड पर सड़क निर्माण कार्य करने के बाद पड़ी हुई मिट्टी से दुकानदारों के अलावा आने जाने वाले राहगीर को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों की शिकायत दिए जाने के बाद ठेकेदार ने रोड से मिट्टी साफ करने का कार्य तो शुरू किया गया लेकिन अभी भी काफी मिट्टी पड़ी हुई है।
विज्ञापन


दुकानदार हरविंदर सिंह, गोविंद, पप्पू, राजू तथा अन्य ने बताया कि दो महीने पहले फतेहाबाद रोड पर सड़क का निर्माण कार्य किया गया था। निर्माण के बाद सड़क के ऊपर मिट्टी लगाकर पानी डाला गया था ताकि सड़क मजबूत हो सके। उसके बाद ठेकेदार द्वारा रोड के ऊपर पड़ी हुई मिट्टी को नहीं उठाया गया। जिस कारण सारा दिन धूल व मिट्टी उड़ती रहती है।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि इस बारे में कई बार वे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। वहीं, उपमंडल अधिकारी संदीप सचदेवा ने बताया कि ठेकेदार को रोड के ऊपर पड़ी मिट्टी साफ करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed