फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shopkeeper's robber gets 10 years in jail

Fatehabad News: दुकानदार के लुटेरे को दस साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper's robber gets 10 years in jail
फतेहाबाद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया की अदालत ने दुकानदार को पिस्तौल दिखाकर लूटपाट के अभियुक्त सुनील को 10 साल की कैद व 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

भट्टूकलां थाना पुलिस ने चार सितंबर 2021 को संदीप कुमार, निवासी भट्टूकलां कि शिकायत पर भट्टूकलां निवासी सुनील कुमार उर्फ कालू व मुकेश कुमार के खिलाफ मारपीट करने, अपहरण करने, धोखाधड़ी, लूटपाट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार ने बताया कि उसकी हिसार रोड पर मैसर्ज अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। उसने बताया कि चार सितंबर को वह दुकान पर बैठा था। उसका एक सेल्समैन भी दुकान पर आया था। वह ग्राहकों में उलझा हुआ था कि इसी दौरान दो युवक उसकी दुकान पर आए। उन्होंने सेल्समैन को कुछ कहा तो वह दुकान सेे चला गया।
विज्ञापन

इसके बाद उक्त युवकों नेे उससे 16 हजार कीमत की एक वॉशिंग मशीन खरीद ली। उसने कहा कि वह पेमेंट फोन पे पर कर देंगे और वॉशिंग मशीन को ऑटो में रखवा दो। इसके बाद जब उसने पेमेंट की मांग की तो आरोपियों ने उसे कहा कि कोई एरर आ रहा है, तुम हमारे साथ हमारे घर चलो, वहां पेमेंट कर देंगे। वह उनकी बाइक पर दोनों के साथ उनके घर चला गया, जहां उक्त युवकों ने उससे मारपीट की और पैसे न देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह किसी तरह से उनके घर से भागा तो रास्ते में दोनों ने उसे रोक लिया और बाइक श्मशान भूमि के पास सुनसान जगह पर ले गए। जहां उसको पिस्तौल दिखाकर दोनों आरोपियों ने उससे 4300 रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। इस मामले में भट्टूकलां थाना पुलिस ने एक आरोपी सुनील उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुकेश फरार है। शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने सुनील को दोषी मानते हुए उसे 10 साल की कैद व 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed