फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shivalay echoed with the chants of Har Har Mahadev on the first Monday of Sawan

Fatehabad News: सावन के पहले सोमवार हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Shivalay echoed with the chants of Har Har Mahadev on the first Monday of Sawan
गांव ढिंगसरा के ​शिव मंदिर में ​शिवलिंग पर जला​भिषेक करते हुए श्रद्धालु।
फतेहाबाद। सावन महीने के पहले सोमवार को शहर और गांवों के शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दी। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ने लगी। दोपहर तक श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र, फूल व फल चढ़ाकर मनोकामना मांगी।
विज्ञापन

शहर के रतिया चुंगी पर स्थित शिव प्रतिमा, गांव ढिंगसरा के मंदिर, शिवपुरी मंदिर आदि प्राचीन शिव मंदिरों में पहले सोमवार को जलाभिषेक करना का श्रद्धालुओं में काफी उत्साह नजर आया। महामृत्युंजय के जाप शुरू हुए तथा रुद्राभिषेक किया गया। इसके अलावा कांवड़ियों की सेवा के लिए भी जगह-जगह भंडारे व ठहराव की व्यवस्था में श्रद्धालु जुट गए हैं।
विज्ञापन

शिवलिंग पर दूध, दही या गंगाजल चढ़ाएं
रतिया चुंगी स्थित मंदिर के पुजारी तुलाराम शास्त्री, ब्रह्मचारी ब्रह्मानंद महाराज ने बताया कि कहा कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा से मन चाहा फल प्राप्त होता है। इस महीने में भगवान भोले शंकर को दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल, बेल पत्र, आक, धतूरा आदि चढ़ाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सावन में शिव के अभिषेक का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग के पूजन से शिवजी का आशीर्वाद मिलता है। समुद्र मंथन में निकले विष का पान करने के बाद जलन को शांत करने शिवजी का जलाभिषेक किया गया था। यह विधि अपनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक कांवड़ लेने के लिए कांवड़ियों ने शिव मंदिर से शुरू की यात्रा
जिलेभर से हजारों युवा कांवड़ लाने के लिए सोमवार सुबह शिव मंदिर में दर्शन के बाद रवाना हुए। गांव ढिंगसरा के शिव मंदिर के पुजारी ब्रह्मचारी ब्रह्मानंद महाराज ने कांवड़ के नियमों का पालन करने और कांवड़ यात्रा के दौरान नशा नहीं करने का संदेश दिया। वाहनों को निश्चित गति में चलाएं तथा ट्रैफिक नियमों का विशेष ध्यान रखें ताकि यात्रा मंगलमय और सुखदायक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed