फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shiva devotees will get 250 ml Ganga water for Rs 30 in the main post office.

Fatehabad News: मुख्य डाकघर में शिवभक्तों को 30 रुपये में मिलेगा 250 एमएल गंगाजल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees will get 250 ml Ganga water for Rs 30 in the main post office.
मुख्य डाकघर में गंगाजल की बोतलें दिखाते उप डाक अधीक्षक बेगराज।
फतेहाबाद। शिवरात्रि के पर्व को लेकर श्रद्वालुओं के लिए शहर के डाकघर में गंगाजल पहुंच चुका है। श्रद्धालु किसी भी कार्य दिवस पर शहर के मुख्य डाकघर से गंगाजल खरीद सकते हैं। गंगाजल लेने के लिए भक्तों को 30 रुपये खर्च करने होंगे। 30 रुपये में 250 एमएल गंगाजल की बोतल मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर साल मुख्य डाकघर में गंगाजल की बोतलें भेजी जाती हैं। इस बार भी बोतलें भेजी गई हैं। मुख्य डाकघर से जिले के सभी डाकघरों में गंगाजल पहुंचाया जाएगा। शिवरात्रि के दिन गंगाजल शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए श्रद्धालु अपने इलाके के डाकिए से भी संपर्क कर सकते हैं। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाकघर द्वारा शिवरात्रि के दिन शहर के जीटी रोड पर स्थित दुर्गा मंदिर व रतिया चुंगी पर स्थित शिव मंदिर में गंगाजल वितरण के लिए स्टॉल भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


कोट

शहर के मुख्य डाकघर में गंगाजल की बोतलें पहुंच चुकी हैं। 30 रुपये में 250 एमएल गंगाजल की बोतल मिलेगी। शिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाकघरों में अलग से गंगाजल वितरण की व्यवस्था की जाएगी। जिले के किसी भी डाकघर में पोस्ट मास्टर या उप पोस्ट मास्टर से संपर्क करके गंगाजल ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बेगराज, उप डाक अधीक्षक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed