फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shaking hands and eating together does not cause AIDS

Fatehabad News: हाथ मिलाने और साथ खाने से नहीं होता है एड्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shaking hands and eating together does not cause AIDS
भट्टूकलां स्कूल में एड्स दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुती देती छात्राएं। 
भट्टू कलां। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टू कलां में विश्व एड्स दिवस पर एड्स कंट्रोल समिति द्वारा सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सीएमओ डाॅ.बलबीर सिंह बैनीवाल मुख्य अतिथि जबकि एसएमओ फतेहाबाद डाॅ.बुधराम विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में डाॅ.बलबीर सिंह बैनीवाल ने कहा कि एड्स से बचाव ही इलाज है।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों और अन्य प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लेक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा, पतंजलि योगपीठ हरियाणा, फिट एंड हिट साइकिलिंग क्लब भट्टू कलां का मुख्य रूप से सहयोग रहा। मुख्य सहयोगी संस्था लेक्चर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने घोषणा की कि आने वाले समय में एड्स कंट्रोल समिति फतेहाबाद को तन-मन-धन से सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डाॅ.बलवीर सिंह बेनीवाल ने एड्स से संबंधित सभी प्रकार के खतरे और बचाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हमें एड्स से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग के बारे में ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एड्स हाथ मिलाने, छूने, साथ खाना खाने से नहीं फैलता बल्कि अवैध यौन संबंध बनाने, संक्रमित सूई के इस्तेमाल करने से, दूसरे द्वारा प्रयोग की गई ब्लेड इस्तेमाल करने से, संक्रमित व्यक्ति के काटने से फैलता है।

डॉ.बुधराम ने बताया कि एड्स कोई छूत की बीमारी नहीं है, हमें एड्स के मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव या घृणा आदि नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर एड्स नोडल अधिकारी डॉ.भरत, पर्यटन एनजीओ से अनिल कसाना, सेंट्रल बैंक मैनेजर कुलदीप सिंह, एडवोकेट मुकेश बिश्नोई, दीक्षा रानी, प्रमोद घोटड़ ने भी बच्चों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed