फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sewerage project in colonies stuck, waiting for approval in CM's office for four months

Fatehabad News: कॉलोनियों में सीवरेज प्रोजेक्ट अटका सीएम कार्यालय से मंजूरी का इंतजार

Sun, 26 Oct 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 26 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sewerage project in colonies stuck, waiting for approval in CM's office for four months
फतेहाबाद के हंस कॉलोनी में प्लॉट में जमा पानी और निकासी के लिए लगाई गई पाइप लाइन संवाद
फतेहाबाद। शहर में तीन साल पहले पंचायत से शामिल की गई कॉलोनियों में सीवरेज पाइपलाइन डालने का प्रोजेक्ट अब भी शुरू नहीं हो सका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बावजूद यह योजना मुख्यमंत्री कार्यालय में मंजूरी के इंतजार में अटकी हुई है। बताया जा रहा है कि लगभग चार महीने से यह फाइल सीएम टेबल पर पड़ी है, जिससे प्रोजेक्ट की शुरुआत नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग ने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 28 करोड़ रुपये की लागत का टेंडर जारी किया था, जिसमें आठ एजेंसियों ने भाग लिया था। हालांकि फाइनल एजेंसी को मंजूरी देने का अधिकार सीएम कार्यालय के पास है। मंजूरी मिलने के बाद ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इस देरी के कारण शहर की तीन प्रमुख कॉलोनियों की 8,000 से अधिक आबादी सीवरेज सुविधा से वंचित है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पूरा प्लान तैयार है और मंजूरी मिलते ही पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज प्रोजेक्ट में देरी से नगर परिषद का लगभग 8 करोड़ रुपये का गलियों के निर्माण प्रोजेक्ट भी अधर में लटक गया है। क्योंकि बिना सीवरेज पाइपलाइन बिछाए सड़कों व गलियों का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सकता। एक वर्ष पूर्व इस निर्माण कार्य के टेंडर भी पूरे किए जा चुके हैं, लेकिन सीवरेज परियोजना में अड़चन के चलते अब तक कार्य आरंभ नहीं हो सका।
-----------------
पानी निकासी प्रबंध नहीं, तालाब बने प्लॉट तो कहीं बंद माइनर का सहारा

शहर की हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आदर्श नगर, आजाद नगर क्षेत्र को सबसे ज्यादा फायदा होना है। सरकार ने करीब ढाई साल पहले 13 कॉलोनियां वैध की थी। इसमें उक्त कॉलोनियां भी शामिल थीं। इसके अतिरिक्त जो वैध कॉलोनियां है वहां भी विभाग सीवरेज लाइन बिछाएगा। फिलहाल हालात ये है कि हंस कॉलोनी में प्लॉट तालाब बन चुके है। नगर परिषद पाइप लाइन के जरिए पानी बंद पड़ी माइनर में निकाल रहा है। हरनाम सिंह कॉलोनी और स्वामी नगर में कई प्लॉट तालाब बन चुके हैं।

-

कॉलोनियों में ही बनेंगे डिस्पोजल टैंक

अधिकारियों की माने संबंधित कॉलोनियों में ही डिस्पोजल टैंक बनेंगे। इनमें ही सीवरेज पानी आएगी और इसके बाद इसे एसटीपी में भेजा जाएगा। इसके अलावा यहां इंटरसेप्टर पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) का निर्माण भी शामिल है, जिसमें क्लेक्टिंग टैंक, पंप चैंबर, बाउंड्री वॉल, स्टाफ क्वार्टर, राइजिंग मेन लाइन, डीजी सेट, इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर, पंपिंग मशीनरी, मैनहोल निर्माण कार्य होंगे।


-

कॉलोनी में पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। इस मुद्दे को लेकर सीएम से मिलेंगे। कॉलोनी के लोग पानी निकासी न होने से परेशान हैं।

-ज्ञान सिंह, पार्षद

-

टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रोजेक्ट की फाइल मुख्यालय को भेज हुई है। सीएम की मंजूरी के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।

-बलविंद्र सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग

-

मेरे पास वैसे लिखित में ऐसी कोई समस्या या मांग नहीं आई है। अगर कोई लिखित में देता है तो सीएम के सामने मुद्दे को रखा जाएगा और समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा।

- प्रवीन जोड़ा, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी।

-

सीएम सैनी के सामने मामले को रखा जाएगा और इस समस्या का समाधान करवाएंगे। 29 अक्तूबर को चंडीगढ़ जाना है और इस मुद्दे को जरूर उठाया जाएगा।

-बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed