फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sewerage manholes got buried due to road construction, anger spread among shopkeepers

Fatehabad News: सड़क निर्माण के चलते दब गए सीवरेज के मैनहोल, दुकानदारों में फैला आक्रोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sewerage manholes got buried due to road construction, anger spread among shopkeepers
लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनाई गई हिसार रोड।
टोहाना। लोक निर्माण विभाग की ओर से नेशनल हाईवे 148 बी का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके कारण ठेकेदार ने दुकानों के आगे बने मैनहोल को दबा दिया है। इससे आमजन व दुकानदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों में इससे रोष फैला है और उन्होंने सरकार व प्रशासन से इस मुद्दे पर ध्यान देकर हल करने की मांग की है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के जेई अंकुश ने कहा कि समस्या का हल करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। दुकानदार अशोक, सुनील, विनोद ने बताया कि इस सड़क को बनाते समय कोई लेवल नही लिया गया और न ही निर्माण सामग्री को ठीक से डाला गया है। उन्होंने बताया कि दुकानदारों के पानी निकासी के मैनहोल बनाए गए थे, जिन्हें नीचे दबा दिया गया।
विज्ञापन


पहले बारिश के समय मैनहोल में पानी चला जाता था, लेकिन अब नीचे दबने से पानी की निकासी नही होगी। यह पानी सड़क पर जमा हो जाएगा और आमजन को परेशानी होगी। उन्होंने बताया कि अब अपने आर्थिक खर्चे पर इस लेंटर को तोड़कर सीवरेज मैनहोल ऊपर करवाने होंगे, इसके लिए ठेकेदार व विभाग को पहले तैयारी करनी चाहिए थी। दुकानदारों ने कहा कि ठेकेदार की ओर से सीवरेज को लेकर कोई निशान भी नही लगाया ताकि आसानी से सीवरेज मैनहोल मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------

ठेकेदार ने मनमर्जी करते हुए सीवरेज मैनहोल को बंद कर दिया गया और सड़क का लेवल ठीक नही किया गया। सीवरेज के ढक्कनों को नीचे दबाने से सीवरेज की सफाई नही होगी, जिससे यह समस्या गंभीर हो जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग की टीम बिना सीवरेज का पता चले कैसे सफाई कर पाएगी। - अशोक कुमार, दुकानदार




सड़क को बनाते समय सरकार के नियमों की ठेकेदार की ओर से जमकर अवहेलना की गई और न ही किसी दुकानदार से बातचीत की। इससे उनके सीवरेज के ऊपर लेंटर लगा दिया। अब इन सीवरेज को ढक्कन को बाहर निकालने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।



- सुरजीत सिंह, दुकानदार





वर्जन : सड़क बनाने से जो सीवरेज दब गए हैं, ठेकेदार से बातचीत की गई है। दबे हुए सीवरेज को ऊपर लाया जाएगा। दुकानदारों की समस्या का हल किया जाएगा।

- अंकुश आहूजा, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article