{"_id":"664502ed5cdf577f780474d4","slug":"sewer-line-will-be-laid-at-a-cost-of-rs-73-crore-in-the-new-colonies-included-in-the-city-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-116821-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर में शामिल हुईं नई कॉलोनियों में 73 करोड़ से बिछेगी सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर में शामिल हुईं नई कॉलोनियों में 73 करोड़ से बिछेगी सीवर लाइन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में शामिल हुई नई कॉलोनियों के 12800 प्रॉपर्टी मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो यहां पर सीवर पाइप लाइन बिछाने का काम जल्द शुरू हो सकता है। जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिए एस्टीमेट बनाकर जनस्वाथ्य विभाग मुख्यालय में भेजा जा चुका है। आचार संहिता के बाद एस्टीमेट को मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। जनस्वास्थ्य विभाग सीवर पाइप लाइन डालने के लिए 73 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया है।
एस्टीमेट में डिस्पोजल टैंक को भी शामिल किया गया है। डिस्पोजल टैंक के लिए जगह का चयन न होने के चलते इस प्रोजेक्ट का एस्टीमेट बनाने में देरी हो रही थी। नगर परिषद सीमा में करीब डेढ़ साल पहले हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आदर्श नगर, फ्रेंडस कॉलोनी, कालीदास कॉलोनी आदि को शामिल किया गया। पिछले दिनों इन कॉलोनियों को यूएलबी द्वारा अप्रूव भी किया गया। कॉलोनियां अप्रूव होने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया। फिलहाल अभी एस्टीमेट को मंजूरी भेजा गया है। अगर इस पर आपत्तियां नहीं लगती है तो आचार संहिता के बाद विधानसभा चुनाव से पहले टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
हंस कॉलोनी के लिए भोड़ियाखेड़ा में किया गया डिस्पोजल टैंक का चयन
सीवर पाइप लाइन के जरिए डिस्पोजल टैंक में पानी की निकासी होगी। इसके बाद इसे मोटरों के जरिए खैराती खेड़ा स्थित एसटीपी में डाला जाएगा। हरनाम सिंह कॉलोनी और स्वामी नगर के लिए एक ही जगह पर डिस्पोजल टैंक बनेगा। इसके अलावा हंस कॉलोनी के लिए विभाग पशुपालन विभाग कार्यालय और महिला महाविद्यालय में जगह का चयन कर रहा था लेकिन इसको लेकर सहमति नहीं बनी। बताया जा रहा है कि अब भोड़िया खेड़ा गांव में जगह का चयन किया गया। लेकिन इसको लेकर विवाद हो सकता है। पंचायत इस पर आपत्ति लगा सकती है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इसको लेकर किसी को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
नगर परिषद नहीं बना रहा सडक़े, सिर्फ मरम्मत पर खर्च हो रहा बजट
नगर परिषद सीमा बढऩे के बाद इसमें शामिल हुई कॉलोनियों में सीवर लाइन न बिछने के कारण नगर परिषद सड़कें नहीं बना रहा है। कई गलियां इन कॉलोनियों में अभी कच्ची ही है। नगर परिषद मरम्मत से ही फिलहाल काम चल रहा है। मरम्मत कार्य को लेकर ही पिछले दिनों टेंडर लग चुके हैं।
कोट
शहर में शामिल हुईं नई कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने के लिए एस्टीमेट मुख्यालय को भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग