फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   seventh grade student was raped in Fatehabad, bike rider lured him and took him away

Fatehabad: सातवीं कक्षा के छात्र से कुकर्म, बाइक सवार बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया; सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Tue, 13 Aug 2024 11:09 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 13 Aug 2024 11:09 AM IST
सार

आरोप है कि रास्ते में खाली जगह देखकर उसने मोटरसाइकिल रोका और उसके कपड़े उतारकर उससे गलत काम करना शुरू कर दिया। उसकी वीडियो बनाने लगा। उसने शोर मचाया तो उसका मुंह दबाकर उसे मारने की धमकी दी। जिससे वह डर गया।

विज्ञापन
seventh grade student was raped in Fatehabad, bike rider lured him and took him away
फतेहाबाद पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के रतिया रोड क्षेत्र में सोमवार शाम को एक मोटरसाइकिल सवार युवक सातवीं कक्षा के एक छात्र को बहला फुसलाकर ले गया और उससे गलत काम किया। आरोप है कि उसकी वीडियो भी बनाई गई है। पुलिस ने बालक के बयानों के आधार पर बीएनएस की धारा 137 (2), 351 (2) (3) व चार पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस को जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। जिसमें युवक ले जाते हुए नजर आ रहा है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में पीड़ित छात्र ने बताया कि वह सातवीं कक्षा में पढ़ता है और सोमवार शाम को वह रतिया चुंगी क्षेत्र की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसे मोटरसाइकिल सवार एक युवक मिला, जिसे वह नहीं जानता। युवक ने उसे पास बुलाकर कहा कि वह पिंजरा लेने जा रहा है और इसके बाद उसे बातों में लेकर अपने मोटरसाइकिल पर सिरसा रोड की तरफ ले गया। आरोप है कि रास्ते में खाली जगह देखकर उसने मोटरसाइकिल रोका और उसके कपड़े उतारकर उससे गलत काम करना शुरू कर दिया। उसकी वीडियो बनाने लगा। उसने शोर मचाया तो उसका मुंह दबाकर उसे मारने की धमकी दी। जिससे वह डर गया। बाद में आरोपी उसे रतिया चुंगी क्षेत्र में छोड़ गया, जहां उसने अपनी मां को यह बात बताई। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


बालक का करवाया जाएगा मेडिकल
छात्र के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची गई है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार छात्र को ले जाता हुआ नजर आ रहा है। छात्र का मंगलवार को मेडिकल करवाया जाएगा। -प्रहलाद राय, शहर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed