फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seven seven jail terms for two accused of plotting robbery

Fatehabad News: लूटपाट की साजिश रचने के दो दोषियों को सात सात कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Seven seven jail terms for two accused of plotting robbery
फतेहाबाद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया की अदालत ने लूटपाट की साजिश रचने दो दोषी सुरेंद्र उर्फ वकील निवासी टोहाना व श्रवण उर्फ गोलू निवासी संगरूर पंजाब को 7-7 साल की सजा सुनाई है। वहीं दोषी सुरेंद्र को 7 हजार और श्रवण को 6 हजार का जुर्माना भी लगाया है। इस बारे में शहर टोहाना पुलिस ने 9 जनवरी 2021 को उपरोक्त दोनों दोषियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

शहर टोहाना पुलिस को 9 जनवरी 2021 को गुप्त सूचना मिली थी कि नई अनाज मंडी रतिया रोड टोहाना के पास दो युवक सड़क के साथ खड़े हैं तथा आने जाने वाले राहगीरों को लूटने फिराक में हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सुरेंद्र की जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से लोहे का छुरा, एक बैटरी, 109 ग्राम सोने के आभूषण व 10500 की नकदी बरामद हुई। पकड़े गए दूसरे युवक श्रवण की जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक लोहे का सरिया, 105 ग्राम सोने के आभूषण व 9600 की नकदी बरामद हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed