{"_id":"61db1603249ac126230e4e04","slug":"seven-old-toilets-in-the-city-will-be-demolished-and-new-ones-will-be-built-fatehabad-news-hsr621640637","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सात पुराने शौचालय तोड़कर नए बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सात पुराने शौचालय तोड़कर नए बनेंगे
विज्ञापन
शहर में सात पुराने शौचालय तोड़कर नए बनेंगे, भट्टू रोड और हंस मार्केट में भी होगी सुविधा
डेढ़ साल पहले नप ने शौचालयों को कंडम बताकर कर दिया था बंद, अब अफसर जागे
शहर में शौचालय बनाने पर खर्च होंगे 47 लाख रुपये
फोटो नंबर 23
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। शहर में शौचालयों की कमी को लेकर एक बार फिर से नगर परिषद अफसर जागे हैं और सुध ली है। करीब डेढ़ साल पहले जिन शौचालयों को कंडम घोषित कर बंद करवा दिया गया था अब उन्हें तोड़कर दोबारा नए सिरे बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके अलावा शहर में भट्टू रोड और हंस मार्केट में नई जगहों पर शौचालय बनाए जाएंगे। यहां पर पहले शौचालय नहीं है।
शहर में करीब 9 शौचालय नए बनने जा रहे हैं, जिस पर करीब 47 लाख रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। नप इस सप्ताह नए शौचालय बनाने को लेकर एस्टीमेट तैयार करेगा और फिर टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि शहर में पुराने शौचालयों को तोड़कर नया बनाने की योजना पुरानी है। करीब डेढ़ साल पहले नप अफसरों ने थाना रोड, रतिया चुंगी के शौचालय को कंडम बताते हुए बंद करवा दिया था। लेकिन नए बनाने की योजना सिरे नहीं चढ़ी। नप परिसर में बने हुए सार्वजनिक शौचालय के दरवाजे टूटे हुए हैं लेकिन नप अधिकारी उसे ठीक नहीं करवा पाए है।
यहां बनेंगे नए शौचालय
नगर परिषद परिसर में शौचालय तोड़कर नया बनेगा और बाहर यूरिन प्वाइंट लगाए जाएगा।
भट्टू रोड पर सिंचाई विभाग की कोठियों के पास शौचालय बनेगा।
हंस मार्केट में नया शौचालय बनाया जाएगा।
थाना रोड पर पार्क में बने पुराने शौचालय को तोड़कर नया बनाया जाएगा।
ऑटो मार्केट में ग्रीन बेल्ट में शौचालय बनाया जाएगा।
नए बस स्टैंड के सामने पुराने शौचालय को तोड़कर नया बनाया जाएगा।
पुराना बस स्टैंड पर रवि अस्पताल के पास पार्क में पुराने शौचालय को तोड़कर नया बनेगा।
रतिया चुंगी पर पुराना शौचालय को तोड़कर नया बनाया जाएगा।
लाजपत चौक में पुराने शौचालय को तोड़कर नया बनाया जाएगा।
कोट
शहर में कुछ जगहों पर नए शौचालय बनने है, इसके अलावा कुछ पुराने शौचालयों को तोड़कर नया बनाया जाएगा। जल्द ही इसको लेकर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता