फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seven of anemia and BP and four percent of people in the grip of sugar, revealed in screening

Fatehabad News: एनीमिया व बीपी के सात और शुगर की चपेट में चार फीसदी लोग, स्क्रीनिंग में खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Seven of anemia and BP and four percent of people in the grip of sugar, revealed in screening
फतेहाबाद में निरोगी हरियाणा के तहत पात्रों का चेकअप करते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
फतेहाबाद। निरोगी हरियाणा के तहत पात्रों की हो रही स्क्रीनिंग में सबसे ज्यादा खून की कमी और बीपी के मरीज मिल रहे हैं। सात फीसदी मरीज ऐसे हैं जो कि एनीमिया और बीपी के शिकार हैं। इसके अलावा चार फीसदी मरीजों में अब तक शुगर की भी पुष्टि हो चुकी है। जिले में निरोगी हरियाणा के तहत अब तक 18146 पात्रों की जांच हुई है, इसमें ये सामने आया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अब रतिया, भट्टूकलां और जाखल अस्पताल में भी निरोगी हरियाणा के तहत मरीजों की जांच करेगा और रिपोर्ट ऑनलाइन करेगा। रतिया अस्पताल में निरोगी ई-उपचार पोर्टल शुरू हो गया है और सोमवार से भट्टू और जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी शुरू हो जाएगा। जिले में 4 लाख 52 हजार पात्रों की जांच होनी है लेकिन अभी तक मात्र 18146 पात्रों की जांच ही हो पाई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद और टोहाना में ही पात्रों की जांच कर रहा था।
विज्ञापन

जांच में इस बीमारी के मिल चुके हैं मरीज
अब तक हुई जांच : 18146
पात्रों के हुए टेस्ट : 217290
एनीमिया ग्रस्त मिले : 1346
टीबी : 3
कैंसर : 10
डायबिटिज : 752
बीपी : 1307
दिल की बीमारी : 53
अन्य बीमारी ग्रस्त : 141
ऑनलाइन रहेगा मरीज का रिकॉर्ड
स्वास्थ्य विभाग निरोगी हरियाणा के तहत जिन मरीजों की जांच करेगा और उनका सैंपल लेगा उस रिपोर्ट को ई-उपचार पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। प्रदेश के किसी भी अस्पताल में डॉक्टर ई उपचार पोर्टल पर कभी भी मरीज की रिपोर्ट देख सकता है। मरीजों का रिपोर्ट साथ लेकर जाने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के पास आंकड़ा भी सामने आएगा कि कौन सी बीमारी ग्रस्त सबसे ज्यादा लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
निरोगी हरियाणा के तहत रतिया में भी पोर्टल शुरू हो गया है और भट्टू व जाखल में शुरू होने जा रहा है। पात्रों की जांच का दायरा बढ़ेगा। जिले में 4 लाख 52 हजार पात्रों की जांच की जा रही है।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed