फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seven new corona infected found again after two days

दो दिन शून्य के बाद कोरोना के जिले में सात नए केस मिले, संक्रमण दर 5.30 फीसदी रही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 09:29 PM IST
विज्ञापन
Seven new corona infected found again after two days
नागरिक अस्पताल के फ्लू क्लीनिक में में जांच करवाते हुए महिलाएं। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण के नए केसों की संख्या दो दिन तक शून्य रहने के बाद मंगलवार को सात नए केस मिले हैं। संक्रमण दर मंगलवार को 5.30 फीसदी रही है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 17 हो गई है। राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के भट्टूकलां क्षेत्र में तीन, बड़ोपल में दो और जाखल में भी दो नए केस मिले है। दो कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए है। जिले में रिकवरी दर 97.41 फीसदी रही है। जिले में मंगलवार को कोरोना के 132 सैंपल लिए गए हैं। इसमें आरटीपीसीआर के 90 सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग 3 लाख 90 हजार सैंपल ले चुका है। इसमें 19 हजार 988 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। अब तक जिले में 19 हजार 470 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना की पहली से तीसरी लहर तक जिले में 501 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। तीसरी लहर में 17 संक्रमितों ने जान गंवाई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कम किए टीकाकरण शिविर
कोरोना टीकाकरण के लिए लोग नहीं आ रहे है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण कैंप कम कर दिए है। स्वास्थ्य विभाग ने पपीहा पार्क और मुख्य बाजार में लगाए गए टीकाकरण कैंप को बंद कर दिया है। अब शहर फतेहाबाद में स्वास्थ्य केंद्रों पर ही कैंप लगेंगे। जिसमें नागरिक अस्पताल, पॉलीक्लीनिक, अर्बन पीएचसी शामिल है। जिले में अब तक 6 लाख 75 हजार लोगों ने पहली और 4 लाख 63 हजार लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed