फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Session Judge-SP called a meeting; parking dispute may be resolved today, lawyers' strike continues for the fourth day

Fatehabad News: सेशन जज-एसपी ने बुलाई बैठक आज सुलझ सकता है पार्किंग विवाद, वकीलों का कार्य बहिष्कार चौथे दिन भी जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Session Judge-SP called a meeting; parking dispute may be resolved today, lawyers' strike continues for the fourth day
फतेहाबाद। जिला कोर्ट परिसर की पार्किंग में डीएसपी के रीडर मुकेश द्वारा गाड़ी खड़ी करने से शुरू हुआ विवाद अब तक सुलझा नहीं पाया है। इस विवाद के चलते वीरवार को चौथे दिन भी जिला न्यायिक परिसर, फतेहाबाद, टोहाना और रतिया में बार एसोसिएशन ने कार्य का बहिष्कार जारी रखा। फतेहाबाद में वकीलों ने पार्किंग गेट पर धरना भी दिया।
विज्ञापन

हालांकि मामले के लिए वीरवार शाम को सेशन जज और पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के बीच बैठक हुई। बैठक में विवाद सुलझाने के प्रयास किए गए और शुक्रवार सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई है। इसके बाद मामले के सुलझने के आसार हैं।
विज्ञापन

रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी संगठन ने बार एसोसिएशन से वीरवार को फिर से मुलाकात की और मामले को सुलझाने का प्रयास किया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दिनेश गेरा ने कहा कि पुलिसकर्मी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। बार एसोसिएशन लगातार मांग कर रही है कि मामले में दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed