फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Servant steals Rs 17 lakh cash from his friends

नौकर ने साथियों संग मिल 17 लाख की नकदी चुराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Servant steals Rs 17 lakh cash from his friends
फतेहाबाद के सूर्या इंकलेव में चोर के बाद बिखरा सामान। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड स्थित सूर्या एनक्लेव में मंगलवार देर शाम को एक कोठी पर काम करने वाले नेपाली मूल के नौकर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घर में रखे करीब 17 लाख रुपये और सोने के जेवर चुराकर ले गए। वारदात के दौरान पूरा परिवार मॉडल टाउन में स्थित थियेटर में फिल्म देखने गया हुआ था। शहर पुलिस ने मामले में सूर्या एनक्लेव निवासी नरेश की शिकायत पर आरोपी नौकर नेपाल के जिला रोल्पा निवासी तेजेंद्र ओली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नरेश नागपाल ने बताया कि मंगलवार को छुट्टी थी, जिस कारण पूरा परिवार शाम सात बजे फिल्म देखने मॉडल टाउन स्थित थियेटर में चला गया। घर पर काम करने वाला नेपाल निवासी तेजेंद्र मकान के ही एक पोर्शन में रहता है जो घर पर था। उन्होंने फिल्म के इंटरवेल के दौरान सिनेमा हाल में ही बैठकर मोबाइल पर जब घर के सीसीटीवी कैमरे देखे तो पाया कि घर का मेन गेट खुला हुआ है और अंदर की लाइटें बंद थी। जिसके बाद उन्होंने कमरे के सीसीटीवी फुटेज को देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था, इसके बाद वे तुरंत घर पहुंचे तो लॉबी के गेट के लॉक टूटे मिले और अंदर सारा सामान बिखरा मिला। घर में काम करने वाला तेजेंद्र भी गायब था। अलमारी में रखे करीब 17 लाख रुपये गायब थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पाया कि करीब 7 बजे के आसपास आरोपी नौकर तीन युवकों को बुलाकर बैग में सामान देकर भेज रहा है और इसके बाद वह खुद भी फरार हो गया।
विज्ञापन

रजिस्ट्री के लिए रखे थे घर पर 17 लाख रुपये
नरेश कुमार ने बताया कि वह जमींदार है और गांव मल्लड़ में जमीन है। इसके अलावा पाइप फैक्टरी भी है। रजिस्ट्री के लिए 17 लाख रुपये की राशि घर पर अलमारी में रखी गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी चोरों ने घर पर कमरों के दरवाजों के तालों को तोड़ा है और इसके बाद अलमारी में रखे बैग में से से राशि चुराई। बैग में ही अलग-अलग जेब में सोने के जेवर रखे थे। बैग में से कुछ जेवर गायब है, जो सोने के जेवर गायब हुए हैं उनका आकलन परिवार करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पहले घर पर रखा था नेपाली नौकर
सूर्या एंकलेव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 20 सितंबर को ही आरोपी नौकर नेपाल के जिला रोल्पा के गंगादेव निवासी तेजेेंद्र ओली को रखा था। बताया जा रहा है कि आरोपी नौकर की पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं करवाई गई थी।

कोट
सूर्या एनक्लेव में नौकर ने अपने साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। आरोपी चोरों की तलाश जारी है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
- यादविंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी

फतेहाबाद के सूर्या इंकलेव में चोरी की वारदात के बाद बाहर निकलते हुए आरोपी चोर।

फतेहाबाद के सूर्या इंकलेव में चोरी की वारदात के बाद बाहर निकलते हुए आरोपी चोर।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed