फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sent samples of two suspected patients of influenza virus to Agroha lab, waiting for report

Fatehabad News: इन्फ्लूएंजा वायरस के दो संदिग्ध मरीजों के सैंपल अग्रोहा लैब भेजे, रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 14 Mar 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sent samples of two suspected patients of influenza virus to Agroha lab, waiting for report
नागरिक अस्पताल का फ्लू कॉर्नर जहां पर नहीं है कोई व्यवस्था।
फतेहाबाद। इन्फ्लूएंजा वायरस के मंगलवार को फतेहाबाद और रतिया क्षेत्र में दो संदिग्ध मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए अग्रोहा लैब में भेज दिए है। अब स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट कितने दिन में आएगी, अधिकारियों को भी फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं है। अधिकारियों की माने तो सैंपल से एच1एन1 और एच3एन2 वेरिएंट की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और रतिया में ओपीडी में 50 वर्षीय दो मरीजों में इन्फ्लूएंजा के लक्षण मिले। टीम ने दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल स्थित लैब में भेज दिए। दोनों मरीजों को घर पर आइसोलेट रहने के निर्देश दिए गए है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों मरीजों में खांसी, बुखार, जुकाम के लक्षण मिले है।
विज्ञापन


सीएमओ के आदेश बावजूद एक्टिव नहीं हुए फ्लू क्लीनिक
सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने एसएमओ और एमओ को निर्देश देकर फ्लू क्लीनिक एक्टिव करने के निर्देश दिए थे। लेकिन नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में फ्लू कॉर्नर एक्टिव नहीं किए गए है। मंगलवार को फ्लू कॉर्नर पर कोई डॉक्टर व कर्मचारी नहीं मिला। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में ही मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में मिल चुका है एक मरीज
इन्फ्लूएंजा वायरस पॉजिटिव जिले में एक मरीज मिल चुका है। भूना के एक गांव निवासी 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि युवक अभी स्वस्थ है। निमोनिया होने पर युवक हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल हुआ था। यहां से सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा गया था। अग्रोहा लैब में जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।


इन्फ्लूएंजा वायरस के दो मरीजों में लक्षण मिले है। जांच के लिए सैंपल अग्रोहा लैब में भेज गए हैं। रिपोर्ट अगर पॉजिटिव आती है तो उपचार शुरू किया जाएगा। जिले में किट और दवाइयों की कोई कमी नहीं है। उन्हीं मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे जिनमें गंभीर लक्षण है।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed