फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Senior citizens are a precious asset to society: Agarwal

वरिष्ठ नागरिक समाज की अनमोल धरोहर : अग्रवाल

Sat, 04 Oct 2025 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Oct 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens are a precious asset to society: Agarwal
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण फतेहाबाद के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल हांसपुर
फतेहाबाद । जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण फतेहाबाद के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल ने हांसपुर रोड पर स्थित सद्गुरु कृपा अपना घर (वृद्ध आश्रम) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य और जागरूकता का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के स्वास्थ्य जैसे रक्तचाप, शुगर और अन्य सामान्य स्वास्थ्य बारे पूछताछ की और बुजुर्गों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। समस्याओं व जरूरत को सुनने के उपरांत प्राथमिकता के आधार पर निपटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सेशन जज दीपक अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अनमोल धरोहर है जिनके अनुभव और आशीर्वाद से नई पीढ़ी को नई सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण का उद्देश्य न केवल कानूनी सहायता प्रदान करना है बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण को सुनिश्चित करना भी है। निरीक्षण के दौरान सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव गायत्री भी मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान बुजुर्गों ने भी अपने अपने विचार सांझा किये और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed