फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   sending to germany, fraud, case, fatehabad

महिला को जर्मनी भेजने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख रुपये

Sat, 14 Sep 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
sending to germany, fraud, case, fatehabad
टोहाना। उपमंडल के एक गांव की एक महिला ने एक दंपती पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। सदर पुलिस ने दंपती पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत मेें महिला ने बताया कि लगभग 7-8 वर्ष पूर्व आरोपी गुरमीत सिंह के घर हमारा आना जाना था। गुरमीत कहता था कि वह 8 साल जर्मनी में रह कर आया है और उन्हें भी जर्मनी भेजने के लिए कहता था। शिकायत के अनुसार आरोपी जर्मनी में सेटल करवाने की बात कहता था। उसने बताया कि वर्ष 2012 में आरोपी गुरमीत व उसकी पत्नी सरबजीत कौर घर पर आए और जर्मनी भेजने के लिए कहने लगे और पासपोर्ट व 30000 रुपये की मांग की। जिस पर उसे 30000 रुपये व अपना पासपोर्ट दे दिया और कुछ खाली कागजातों पर आरोपियों ने मेरे हस्ताक्षर करवा लिए। उन्होंने विश्वास दिलाया तुम्हारा वीजा लगवाने व टिकट कंफर्म करने का कुल खर्च डेढ़ लाख रुपये लगेंगे, जल्द ही तुम्हारा सारा काम करवा देंगे।
विज्ञापन

उसके बाद आरोपियों ने बाकी पैसे मांगे तो 20000 रुपये का चेक 15 मई 2012 को गुरमीत के नाम दिया। उसके बाद दोबारा फिर पैसे मांगने पर 13 सितंबर 2012 को 20 हजार रुपये उसके एचडीएफसी बैंक खाते में डलवाए। 17 अक्टूबर 2013 को आरोपी उसके घर पर आए और कहने लगे तुम्हारा काम बन गया है, बाकी पैसे दे दो और दो दिन बाद जर्मनी चले जाना। आपका वीजा टिकट आपको मिल जाएगी जिस पर उसे 80 हजार रुपये बकाया दे दिए। उस उपरांत शीघ्र जर्मनी भेजने की तसल्ली देता रहा, लेकिन कोई रसीद व दस्तावेज मांगने पर उन्होंने नहीं दिए। पीड़िता के अनुसार, जब भी वह उसके घर पैसे मांगने जाती तो आरोपी सर्वजीत उसे गाली गलौच करने लगती। बार-बार पैसे वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed