फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Selja won in 9 out of 11 Bishnoi dominated villages of Fatehabad constituency.

Fatehabad News: फतेहाबाद हलके के बिश्नोई बाहुल 11 गांवों में से 9 गांवों में जीतीं सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Selja won in 9 out of 11 Bishnoi dominated villages of Fatehabad constituency.
फतेहाबाद। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के बिश्नोई बाहुल 11 गांवों में से 9 गांवों में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने जीत हासिल की है। विधायक दुड़ाराम के गांव मोहम्मदपुर रोही और गांव कुम्हारिया में सिर्फ अशोक तंवर जीत पाए हैं। विशेष बात यह है कि खुद फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम बिश्नोई समाज से हैं। चुनाव प्रचार के दौरान बिश्नोई बाहुल गांवों में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के दोनों बेटों पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने भी चुनाव प्रचार किया। प्रचार के अंतिम दिन विधायक दुड़ाराम ने आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई को साथ लेकर भी कई गांवों में जनसंपर्क किया। मगर दुड़ाराम, कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई पर अकेले चंद्रमोहन भारी पड़ गए।
विज्ञापन

चंद्रमोहन की एक भावुक अपील ने पलट दिया माहौल
बिश्नोई बाहुल गांवों में विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक दुड़ाराम को भरपूर समर्थन मिलता है। मगर इस बार इन गांवों में चंद्रमोहन ने जाकर 35 सालों में पहली बार वोट मांगने की भावुक अपील की थी। इस एक अपील ने माहौल पलट दिया। वहीं, कुलदीप बिश्नोई से ज्यादा समय चंद्रमोहन ने इन गांवों में लगाया। चंद्रमोहन ने अपनी अपील में यह भी कहा कि मुझे राजनीतिक जीवनदान कुमारी सैलजा ने दिया है। इसका असर ऐसा हुआ कि 11 गांवों में से 9 में कुमारी सैलजा के पक्ष में मतदान हुआ है।
विज्ञापन

बिश्नोई बाहुल गांवों में कुमारी सैलजा व अशोक तंवर को मिले वोटों का अंतर
गांव कुमारी सैलजा अशोक तंवर
बिसला 351 149
बरसीन 763 525
खजूरी जाटी 826 683
एमपी रोही 1832 1919
धांगड़ 2662 1818
धारणिया 1030 647
बड़ोपल 2508 2039
काजलहेड़ी 1257 910
कुम्हारिया 932 1081
खाराखेड़ी 816 553
चिंदड़ 1303 1052
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed