फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Selection of 38 students of the district in Super-100, will take two years of free NEET and JEE coaching

सुपर-100 में जिले के 38 विद्यार्थियों का चयन, दो साल फ्री लेंगे नीट और जेईई की कोचिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Selection of 38 students of the district in Super-100, will take two years of free NEET and JEE coaching
रमीश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने सुपर-100 बैच 2021-23 के लिए ली गई परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। जिले के 38 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। प्रदेश में जिला सबसे अधिक विद्यार्थियों के चयन में तीसरे नंबर पर रहा है। अब चयनित विद्यार्थी रेवाड़ी, करनाल, हिसार और पंचकूला के सेंटरों पर दो साल तक नीट और जेईई की फ्री कोचिंग लेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले के 232 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 186 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को ली गई थी। लेवल एक परीक्षा में 186 में से 80 बच्चे पास हुए थे। इसके बाद शिक्षा विभाग ने लेवल दो परीक्षा ली, जिसमें 38 विद्यार्थी पास हुए है। विभाग ने प्रदेश में 400 बच्चों का चयन किया है। इसमें 38 विद्यार्थी फतेहाबाद जिले के है।
विज्ञापन

दो साल तक फ्री लेंगे कोचिंग, रहने-खाने तक की मिलेगी सुविधा
शिक्षा विभाग ने सुपर-100 में चयनित विद्यार्थियों की नीट और जेईई की कोचिंग के लिए प्रदेश के चार जिलों में सेंटर बना रखे है। इसमें हिसार, रेवाड़ी, पंचकूला और करनाल शामिल है। जिले के चयनित 38 में से 25 विद्यार्थियों को हिसार और रेवाड़ी में कोचिंग मिलेगी। 13 विद्यार्थियों को करनाल और पंचकूला में कोचिंग मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए है योजना
जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने बताया कि ये योजना चार साल पहले शुरू हुई थी। इस योजना के तहत जिले के तीन विद्यार्थियों का चयन आईआईटी के लिए हो चुका है। इस योजना में सरकारी स्कूल से दसवीं पास विद्यार्थी भाग ले सकते है। विद्यार्थी के दसवीं कक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक होने चाहिए।

कोट
सुपर-100 परीक्षा के फाइनल परिणाम में जिले के 38 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों को जेईई और नीट की फ्री कोचिंग मिलेगी। प्रदेश में 400 बच्चों का चयन हुआ है, इसमें 38 बच्चे जिले के है।
- रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed