फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seeing the police, the bike rider ran away throwing 25 grams of heroin on the road

पुलिस को देख 25 ग्राम हेरोइन सड़क पर फेंक भागा बाइक सवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Seeing the police, the bike rider ran away throwing 25 grams of heroin on the road
फतेहाबाद। गांव नकटा के पास पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार एक युवक 25 ग्राम हेरोइन के पॉलीथिन को सड़क पर फेंककर फरार हो गया। दरियापुर चौकी पुलिस टीम चोरी के एक मामले में जांच के लिए जा रही थी। मामले में सदर पुलिस मोटरसाइकिल सवार युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सदर पुलिस टीम चोरी के एक मामले में गांव मानकपुर से गांव खुनन की तरफ जा रही थी। गांव नकटा से भड़ोलावाली जाने वाली सड़क पर एक युवक बाइक पर आ रहा था और उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। युवक ने पुलिस टीम को आता देख बाइक को मोड़ लिया और लिफाफा सड़क पर फेंककर फरार हो गया। टीम ने जब जांच की तो लिफाफे में 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed