फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seeing the dilapidated toilets of the Mini Secretariat, the DC asked the SDO what is this

Fatehabad News: लघु सचिवालय के बदहाल शौचालय देख डीसी एसडीओ से बोले- क्या है ये

Thu, 04 Dec 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 04 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Seeing the dilapidated toilets of the Mini Secretariat, the DC asked the SDO what is this
ई-दिशा केंद्र के निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्री करवाने के लिए आए नागरिकाें से बात करते उपायुक्त। स - फोटो : संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अ​धिवक्ता परिषद के पदा​​धिकारी व अन्य।
फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय, ई-दिशा केंद्र और अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्यालय व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वे शौचालयों की दयनीय स्थिति और परिसर में रखे पुराने सामान से नाराज नजर आए।
विज्ञापन

ई-दिशा केंद्र में शौचालय की बदहाल स्थिति देख उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को गेट टूटी हुई पाइपें बदलने, सफाई करने और टूटी खिड़कियों की मरम्मत का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनरेटर सुविधा का भी जल्द प्रबंध किया जाए। दूसरी मंजिल पर सीढ़ियों पर पड़े पुराने बोर्ड, कुर्सियां और अन्य कबाड़ को हटवाने का आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि खराब या अनुपयोगी सामग्री कार्यालय परिसर में नहीं रखी जानी चाहिए। कृषि विभाग के बाहर पड़े पुराने बेंच को हटाकर नई कुर्सी रखने का भी निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि नागरिकों से जुड़े सभी कार्यों में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक आवेदन तथा शिकायत का निपटान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगात्मक और मधुर होना चाहिए ताकि जनता का सरकार पर विश्वास मजबूत बने। सफाई और सुव्यवस्था को बेहतर कार्य संस्कृति का आधार मानते हुए डॉ. भारती ने कार्यालय परिसरों की स्वच्छता बनाए रखने और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सेवाओं और योजनाओं के लाभ लेने आए नागरिकों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं व सुझावों को समझा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित कार्यालय न केवल कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाता है बल्कि नागरिकों को सुविधा और संतोष भी देता है। अधिकारियों को शीघ्र सुधार कार्य पूरा करने और कार्यालय परिसर में व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई है।

-----------

उपायुक्त ने इन विभागों का किया दौरा

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने लघु सचिवालय स्थित खजाना कार्यालय, एसडीएम कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, तहसील कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, डीडीपीओ, डीआईपीआरओ कार्यालय, एनआईसी, क्रिड विभाग, अक्षय ऊर्जा विभाग पहुंचे। इसके बाद सांख्यिकीय विभाग, चुनाव कार्यालय, ई दिशा केंद्र, समाज कल्याण व कल्याण विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, डीपीसी कार्यालय, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित आबकारी एवं कराधान विभाग की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीटीएम गौरव गुप्ता, डीआरओ श्याम लाल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक अमित पंवार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

ई-दिशा केंद्र के निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्री करवाने के लिए आए नागरिकाें से बात करते उपायुक्त। स

ई-दिशा केंद्र के निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्री करवाने के लिए आए नागरिकाें से बात करते उपायुक्त। स- फोटो : संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारी व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed